सेमिनार का बायकाट करेगी तृंका

Updated:
विज्ञापन

बार-बार कोलकाता दौरे पर उठाया सवाल सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम की वाम बोर्ड की ओर से 16 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रहे सेमिनार का तृणमूल पार्षदों ने बायकाट का ऐलान किया है. यह ऐलान आज निगम में विरोधी दल के तृणमूल नेता नान्टू पाल ने तृणमूल पार्षदों के साथ बैठक के […]

विज्ञापन
बार-बार कोलकाता दौरे पर उठाया सवाल
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम की वाम बोर्ड की ओर से 16 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रहे सेमिनार का तृणमूल पार्षदों ने बायकाट का ऐलान किया है. यह ऐलान आज निगम में विरोधी दल के तृणमूल नेता नान्टू पाल ने तृणमूल पार्षदों के साथ बैठक के बाद मीडिया के सामने किया.
श्री पाल ने मेयर पर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम की वाम बोर्ड के मेयर कुछ भी प्लानिंग करने से पहले विरोधियों के पास प्रस्ताव रखना तो दूर की बात, सलाह-मशविरा करना भी उचित नहीं समझते. इस सेमिनार के आयोजन हेतु उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव को भी कोई जानकारी नहीं दी गई. साथ ही श्री पाल ने इस सेमिनार के आयोजन में होने वाले खर्च पर भी सवाल खड़ा किया.
एक तरफ मेयर राज्य सरकार पर आरोप मढ़ते हैं कि विकास के नाम पर एक पैसे का सहयोग नहीं किया जा रहा, इस वजह से निगम में विकास की रफ्तार ठप्प है. दूसरी तरफ सेमिनार के नाम पर पानी की तरह रुपये बहाये जायेंगे. यह पैसे वाम बोर्ड के पास कैसे और कहां से आयेंगे. उन्होंने मेयर के बार-बार कोलकाता दौरे पर भी सवाल खड़ा किया. मेयर प्रत्येक सप्ताह निगम के पैसे से कोलकाता की यात्रा करते हैं.
अपने साथ-साथ और भी कई लोगों को निगम के पैसे पर कोलकाता में मनोरंजन करते हैं. श्री पाल ने कहा कि वाम बोर्ड को लोगों के विकास से कोई लेना-देना नहीं है. निगम में वाम बोर्ड गठन के करीब तीन महीने होने को चले, लेकिन विकास का रफ्तार एक इंच भी नहीं बढ़ा. नागरिक परिसेवा हो या सामाजिक सुरक्षा या फिर विकास परियोजनाएं निगम की वाम बोर्ड हर क्षेत्र में विफल है.
मेयर का नान्टू पाल पर पलटवार
मेयर अशोक भट्टाचार्य ने नान्टू पाल पर पलटवार करते हुए कहा कि यह सेमिनार केवल मेयर या वाम बोर्ड के सदस्यों के लिए ही नहीं किया जा रहा. यह सेमिनार राष्ट्रीय स्तर का है और पूरे बंगाल के विभिन्न मुद्दों से जुड़ा है. निगम अपने स्तर पर इस सेमिनार का आयोजन कर रही है. इसके लिए मंत्री या अन्य किसी की सलाह-मशविरा की जरूरत नहीं है. इस सेमिनार में शामिल होने के लिए मंत्री एवं निगम के सभी 47 वार्डो के पार्षदों को भी आमंत्रित किया जायेगा. विदित हो कि मेयर अशोक भट्टाचार्य ने बुधवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से 16 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर का गणतंत्र, स्थानीय निकाय एवं 73/74 वें संविधान में संशोधन पर सेमिनार आयोजित किये जाने का ऐलान किया था.
साथ ही उन्होंने कहा था कि इस सेमिनार में पूर्व केन्द्रीय पंचायत मंत्री जयराम रमेश, रायगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहम्मद सलीम, कोलकाता नगर निगम के पूर्व मेयर व अधिवक्ता विकास रंजन भट्टाचार्य, सेवा निवृत्त न्यायाधीश समरेश बनर्जी, अधिवक्ता अरुणाभ घोष, पूर्व वित्त मंत्री असीम दासगुप्त समेत कई दिग्गज नेता व कानूनविद शिरकत करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola