उत्तर बंगाल में हाई अलर्ट : असम व उत्तर बंगाल में 24 घंटे के बंद का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी/जलपाईगुड़ी. कुख्यात आतंकी संगठन केएलओ ने स्वतंत्रता दिवस के बॉयकाट करने की घोषणा की है. इतना ही नहीं केएलओ समेत चार उग्रवादी संगठनों ने 14 अगस्त रात 12 बजे के बाद से 15 अगस्त शाम छह बजे तक लाअर असम तथा उत्तर बंगाल में 24 घंटे के आम हड़ताल का भी एलान किया है.उल्लेखनीय है […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी/जलपाईगुड़ी. कुख्यात आतंकी संगठन केएलओ ने स्वतंत्रता दिवस के बॉयकाट करने की घोषणा की है. इतना ही नहीं केएलओ समेत चार उग्रवादी संगठनों ने 14 अगस्त रात 12 बजे के बाद से 15 अगस्त शाम छह बजे तक लाअर असम तथा उत्तर बंगाल में 24 घंटे के आम हड़ताल का भी एलान किया है.उल्लेखनीय है कि 26 दिसंबर 2013 को केएलओ ने जलपाईगुड़ी के पहाड़पुर बजरापाड़ा पुल में बम विस्फोट किया था. जिसमें छह लोगों की मौत हुई थी.
इस घटना में पुलिस ने टॉम अधिकारी, प्राण नारायण कोच, संतोष राय को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उत्तर बंगाल में केएलओ की ताकत थोड़ी कम हो गयी. वर्तमान में केएलओ उत्तरपूर्व भारत के उग्रवादी संगठनों के साथ मिल कर फिर से कोई नयी आतंकी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकता है. इसके तहत पुलिस-प्रशासत तत्परता के साथ अपना काम कर रही है.
स्वतंत्रता दिवस के दौरान केएलओ की ओर से किसी आतंकी वारदात को अंजाम दिये जाने की संभावना के मद्देनजर उत्तर बंगाल में पुलिस ने उत्तर बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में नाका चेकिंग, तलाशी अभियान व गश्त लगाना शुरू कर दिया है. रेलवे पुलिस व आरपीएफ भी स्टेशन से लेकर विभिन्न ट्रेनों में तलाशी अभियान चला रही है.
जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक आकाश माघारियाव अलीपुरद्वार के पुलिस अधीक्षक आभारू रवींद्रनाथ ने बताया कि 11 अगस्त से दोनों जिलों में हर जगह सख्त निगरानी रखी जा रही है. नाका चेकिंग से लेकर मोबाइल गश्त जारी है. मिली जानकारी के अनुसार, कुमारग्राम के उत्तर हल्दीबाड़ी के युवक तमीर दास उर्फ जीवन सिंह ने एनडीएफबी, उल्फा व एनएससीएन के साथ मिल कर संयुक्त फोरम का गठन किया है. केएलओ के सह सांस्कृतिक सचिव पिंटु बरूआ उर्फ सुदीप सरकार, असम निवासी केएलओ के पॉलिटिकल सचिव श्याम राय उर्फ जमाई उर्फ नित्यानंद सरकार व असम निवासी केएलओ के महासचिव कैलाश कोच उर्फ हिरो आदि जीवन सिंह के साथ मिल कर गुप्त रूप से कभी म्यांमार तो कभी बांग्लादेश से केएलओ के कामकाज को संचालित कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola