मंगलाहाट के व्यवसायी के घर डकैती
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
व्यवसायी की वृद्ध मां को कब्जे में लेकर 11 लाख रुपये लूटे दिनदहाड़े हुई डकैती से इलाके के लोगों में दहशत हावड़ा : दिनदहाड़े हथियार के बल पर डकैतों ने व्यवसायी के घर से 11 लाख रुपये लूट लिये. यह घटना हावड़ा थाना अंतर्गत जय नारायण सांतरा लेन इलाके की है. घटना के समय व्यवसायी […]
विज्ञापन
व्यवसायी की वृद्ध मां को कब्जे में लेकर 11 लाख रुपये लूटे
दिनदहाड़े हुई डकैती से इलाके के लोगों में दहशत
हावड़ा : दिनदहाड़े हथियार के बल पर डकैतों ने व्यवसायी के घर से 11 लाख रुपये लूट लिये. यह घटना हावड़ा थाना अंतर्गत जय नारायण सांतरा लेन इलाके की है. घटना के समय व्यवसायी घर पर नहीं थे. दिनदहाड़े घटी इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.
जानकारी के अनुसार, कपड़ा व्यवसायी तारक नाथ दत्ता पत्नी को लेकर दीघा गये हुए थे. घर पर वृद्ध मां अकेली थी. रविवार सुबह लगभग नौ बजे तीन से चार युवक घर के अंदर घुसे व वृद्धा को हथियार के बले पर अपने कब्जे में ले लिया. डकैतों ने कमरे के अंदर रखी आलमारी के लॉकर से 11 लाख रुपये नकद लूट लिये. यह सब इतना जल्दी हुआ कि किसी को भनक तक नहीं लगी. वृद्धा बकुल दत्ता ने बताया कि वह बाथरूम गयी थी.
बाथरूम से निकलने के बाद देखा कि कुछ युवक घर के अंदर घुस चुके हैं. इससे पहले की वह कुछ कर पाती, एक युवक ने हथियार के बल पर उसे अपने कब्जे में ले लिया. घटना की सूचना व्यवसायी तारक दत्ता को दे दी गयी है. उन्होंने बताया कि घर बनाने व महाजन को रुपये देने के लिए उसने नकद रखे थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










