इंसेफलाइटिस का तांडव: दो नये मरीज अस्पताल में भरती, 24 घंटे में तीन की मौत
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी तथा इसके आसपास के इलाकों में जानलेवा दिमागी बुखार जापानी इंसेफलाइटिस का तांडव जारी है. हर दिन ही उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किसी न किसी रोगी की मौत हो रही है. पिछले 24 घंटे में यहां तीन और रोगियों की मौत हो गई है. मेडिकल सूत्रों से मिली जानकारी के […]
वह जयगांव का रहने वाला था. उसे 10 तारीख को अस्पताल में भरती कराया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई. मेडिकल सूत्रों ने आगे बताया है कि इंसेफलाइटिस से पीड़ित दो नये मरीज आज अस्पताल में भरती हुए हैं. इसके साथ ही अभी इंसेफलाइटिस बीमारी से पीड़ित कुल 14 मरीजों की चिकित्सा यहां चल रही है. मेडिसीन विभाग में 7, सीसीयू में 3 तथा पेड्रियटिक विभाग में 4 मरीज भरती हैं. इस बीच, इंसेफलाइटिस के भयावह रूप धारण करने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से उदासीन है. कल राज्य के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी विश्वरंजन सतपति ने उच्च स्तरीय बैठक की, लेकिन इस बैठक का परिणाम क्या निकला इसके बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं है. उन्होंने कल इस मुद्दे पर मीडिया से बातचीत करने से भी इंकार कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










