बजट पर चर्चा आज, हंगामा के आसार
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम में नवगठित वाम बोर्ड के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2015-16 का बजट पेश किया था. छह करोड़ के इस घाटे के बजट पर कल यानी गुरुवार को चर्चा होगी. चर्चा के दौरान निगम में जोरदार हंगामें के आसार दिखायी दे रहे हैं. निगम में विरोधी दल के […]
आज निगम में प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान बात बिगड़ने पर तृणमूल कांग्रेस के सभी पार्षद निगम से बायकाट भी कर सकते हैं. श्री पाल ने कहा कि यह बजट पूरी तरह दिशाहीन व गरीब विरोधी बजट है. 190.40 करोड़ के इस बजट में आम जनता के विकास की अनदेखी की गयी है. पेयजल आपूर्ति, डंपिंग ग्राउंड, साफ-सफाई, पार्किग, ट्रैफिक जैसी मौलिक समस्याओं को इस बजट में महत्व नहीं दिया गया है.इधर,विरोधी नेता के बयान पर चुटकी लेते हुए मेयर अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि विरोधी राजनीति कर सके इसी को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है.
जब-तक किसी मुद्दे का विरोध न हो, तब-तक मजा नहीं आता. तृणमूल की नौटंकी निगम क्षेत्र की जनता बीते छह वर्षो से देख रही है. कल निगम में बचट चर्चा के दौरान अगर विरोधी नौटंकी करते हैं तो खुद ही हंसी के पात्र बनेंगे. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि जो आज उलट-पलट बयानबाजी कर रहे हैं उन्हें नगर विकास एवं बजट की कुछ भी जानकारी नहीं है और न ही बजट को लेकर प्रकाशित किताब का सही तरीके से अध्ययन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










