गुंडागर्दी अब बरदाश्त नहीं : तापस गोस्वामी

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. तृणमूल कांग्रेस के नेता-मंत्रियों की गुंडागर्दी अब बरदाश्त नहीं की जा सकती. तृणमूल कांग्रेस सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और हर क्षेत्र में धांधली मचा रही है. तृणमूल कांग्रेस पर यह आरोप आरएसपी की ट्रेड यूनियन यूटीयूसी अनुमोदित उत्तर बंग पीएचई मेकनिकल वर्कर्स यूनियन के दाजिर्लिंग जिला के उपाध्यक्ष तापस गोस्वामी ने लगाया […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. तृणमूल कांग्रेस के नेता-मंत्रियों की गुंडागर्दी अब बरदाश्त नहीं की जा सकती. तृणमूल कांग्रेस सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और हर क्षेत्र में धांधली मचा रही है. तृणमूल कांग्रेस पर यह आरोप आरएसपी की ट्रेड यूनियन यूटीयूसी अनुमोदित उत्तर बंग पीएचई मेकनिकल वर्कर्स यूनियन के दाजिर्लिंग जिला के उपाध्यक्ष तापस गोस्वामी ने लगाया है.

सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि डाबग्राम-फूलबाड़ी तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष देवाशीष प्रमाणिक ने फूलबाड़ी स्थित पीएचई (वाटर ट्रिटमेंट प्लांट) के 6 सिक्यूरिटी गार्डो को नौकरी छोड़ने की धमकी दे रहे हैं.

इसके लिए देवाशीष ने तृणमूल कांग्रेस के लेटर पैड के मारफत इन 6 सिक्यूरिटी गार्डो को नौकरी से निकालने के लिए उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव को एक चिट्ठी भी दी है. श्री गोस्वामी ने बताया कि 2010 से सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे मालदा जिले के कालियाचक निवासी मोहम्मद अब्दुल मजीद, पानीहुल हुसैन, मोहम्मद इमामुल, सालेक शेख, अपुर रजक व सहीनुल शेख को नौकरी से निकाल कर फूलबाड़ी के ही तृणमूल कांग्रेस के 6 कार्यकर्ताओं को उनकी जगह नियुक्त करने की साजिश रची जा रही है.

श्री गोस्वामी ने कहा कि पांच साल से नौकरी कर रहे इन 6 सिक्यूरिटी गार्डो को नौकरी से निकाला गया, तो हम वृहत्तर आंदोलन करेंगे. साथ ही उन्होंने पूरे बंगाल में पीएचई के सिक्यूरिटी गार्डे व अन्य कर्मचारियों के साथ सरकार द्वारा शोषण किये जाने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि इन्हें आज तक स्थायी एवं सामाजिक सुरक्षा नहीं दी गई. इन सिक्यूरिटी गार्डो व कर्मचारियों को टेंडर के मारफत क्रमश: एजेंसी एवं ठेकेदारों के द्वारा नौकरी दी जाती है. श्री गोस्वामी ने कहा कि यूटीयूसी के बैनर तले कई बार इन्हें स्थायी करने एवं न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये करने की मांग की, लेकिन सरकार ने आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया. प्रेस वार्ता के दौरान संयुक्त महासचिव सुब्रत गुप्त व दिनेश महंत ने भी मीडिया को संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola