मवेशी तस्करी मामला : आंदोलन करनेवालों को मिल रही धमकी
हावड़ा: गायों की तस्करी के खिलाफ आंदोलन कर रहे लोगों को धमकी दी जा रही हैं. उक्त आरोप कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी बचाव अभियान के अध्यक्ष किशन किल्ला ने लगाया है. श्री किल्ला के अनुसार कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी के कथित गायों की तस्करी में लिप्तता के खिलाफ स्थानीय लोगों की ओर से जारी आंदोलन के बाद […]
उन्होंने बताया कि आंदोलन को दबाने के लिए तरह-तरह से प्रयास किये जा रहे हैं. वहीं, इसके लिए धमकी का सहारा भी लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर गत शुक्रवार को दो एसएमएस भेजे गये हैं. जिनमें, ‘किल्ला जी आपका दुष्ट व्यवहार हमें जीवन भर याद रहेगा’ और ‘आपका सबसे पहले सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए अगर आपकी यही भावना है तो’ लिखा गया है. श्री किल्ला ने बताया कि दोनों एसएमएस लिलुआ स्थित कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी के प्रबंध अधिकारी की ओर से भेजा गया है.
श्री किल्ला ने बताया कि फिलहाल इस मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं की है लेकिन, जल्द ही इस प्रकार के दबाव की रणनीति बंद नहीं होती है, तो वह पुलिस की मदद लेने के लिए बाध्य होंगे. श्री किल्ला ने कहा कि जब तक गाय तस्करी मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती है, उनलोगों का आंदोलन निर्बाध रूप से जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










