मायुम ने किया नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों का सम्मान

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच द्वारा स्थानीय माहेश्वरी सेवा सदन में नवनिर्वाचित पार्षदों का समारोहपूर्वक अभिनंदन किया गया. समारोह में नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर का भी अभिनंदन किया गया. मेयर अशोक भट्टाचार्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम अगले पांच वर्ष तक जनता के सुझाव एवं सहयोग से शहर में विकास के कार्य […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच द्वारा स्थानीय माहेश्वरी सेवा सदन में नवनिर्वाचित पार्षदों का समारोहपूर्वक अभिनंदन किया गया. समारोह में नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर का भी अभिनंदन किया गया.

मेयर अशोक भट्टाचार्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम अगले पांच वर्ष तक जनता के सुझाव एवं सहयोग से शहर में विकास के कार्य करेंगे. शहर के सभी वार्डो का समान रूप से विकास किया जायेगा. उक्त अभिनंदन समारोह में डिप्टी मेयर, पार्षद कमल अग्रवाल, सीमा साहा, तृणमूल के वरिष्ठ पार्षद नान्टू पाल, निखिल साहनी, प्रदीप गोयल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. पार्षद कमल अग्रवाल ने भी समारोह में अपने विचार प्रकट किये. समारोह में विभिन्न शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉपर तथा नेपाल भूकंप पीड़ितों की सहायता में विशेष योगदान देने वाले संगठनों और व्यक्तियों का भी सम्मान किया गया.

कार्यक्रम का संचालन अनील अग्रवाल तथा कार्यक्रम संयोजक विपुल शर्मा ने किया. समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी चंदनमल चंगोइवाल, प्रवीण झंवर, सुजीत बिहानी, किरण मालपानी मुख्य रूप से उपस्थित थे. मंच की तरफ से अतुल झंवर, शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, सचिव संदीप घोषाल, सोनी शर्मा, अधिवक्ता राजेश अग्रवाल, बिक्रम गोयल, संजय शर्मा तथा मनोज बिसलानिया सहित सभी सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola