सिलीगुड़ी : मेयर उठायेंगे लिपिका की पढ़ाई का खर्चा

Updated:
विज्ञापन

उच्च माध्यमिक में बेहतर परिणाम पिता निगम में चाय विक्रेता सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के नवनियुक्त मेयर अशोक भट्टाचार्य ने एक अति गरीब परिवार की होनहार छात्र लिपिका पाल को बेहतरीन तालिम के लिए गोद लिया है. उसकी पढ़ाइ का पूरा खर्च उठाने का वादा मेयर ने किया है. यह वादा श्री भट्टाचार्य ने आज सिलीगुड़ी […]

विज्ञापन

उच्च माध्यमिक में बेहतर परिणाम

पिता निगम में चाय विक्रेता

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के नवनियुक्त मेयर अशोक भट्टाचार्य ने एक अति गरीब परिवार की होनहार छात्र लिपिका पाल को बेहतरीन तालिम के लिए गोद लिया है. उसकी पढ़ाइ का पूरा खर्च उठाने का वादा मेयर ने किया है.

यह वादा श्री भट्टाचार्य ने आज सिलीगुड़ी नगर निगम में लिपिका को उसकी शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देने के दौरान किया. उन्होंने कहा कि ऐसे होनहार विद्यार्थी सिलीगुड़ी के लिए गर्व है.

लिपिका निगम में चाय विक्रेता कार्तिक पाल की लड़की है. विवेकानंद हाइस्कूल की छात्र लिपिका कला संकाय से उच्च माध्यमिक की परीक्षा दी थी. आर्थिक अभाव के कारण बिना प्राइवेट पढ़े ही उसने बंग्ला में 86, अंग्रेजी में 94, भूगोल में 91, इतिहास में 84, राजनीति शास्त्र में 95 अंक प्राप्त किया है. उसका कुल प्राप्तांक 451 है.

लिपिका के इस प्रदर्शन से पिता ही नहीं बल्कि मां अनिता, भाई छट पाल, दीदी संध्या भी काफी गदगद है. घर की माली अवस्था काफी खराब होने के बावजूद कार्तिक संध्या को भी जैसे-तैसे तालिम दिला रहे हैं. संध्या सिलीगुड़ी कॉमर्स कॉलेज में तृतीय वर्ष की छात्र है. अभिषेक प्रसाद स्कूल टॉपर राहुल साहा दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola