एक कर्मचारी द्वारा जूनियर डॉक्टर को पीटने का मामला, उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज बना रणक्षेत्र

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल कल रात को अचानक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. डी ग्रुप कर्मचारी व जूनियर डॉक्टरों के बीच का विवाद आज दोपहर तक जारी रहा. पुलिस हस्तक्षेप के बाद विवाद सुलझा लिए जाने के बावजूद खबर लिखें जाने तक अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था. सुरक्षा के मद्देनजर […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल कल रात को अचानक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. डी ग्रुप कर्मचारी व जूनियर डॉक्टरों के बीच का विवाद आज दोपहर तक जारी रहा. पुलिस हस्तक्षेप के बाद विवाद सुलझा लिए जाने के बावजूद खबर लिखें जाने तक अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था.

सुरक्षा के मद्देनजर पूरे अस्पताल व कॉलेज कैंपस के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल व कांबेक्ट फोर्स मुश्तैद किये गये हैं. विवाद कल रात करीब आठ बजे अस्पताल के ही डी ग्रुप एक कर्मचारी राज इस्लाम उर्फ राजू द्वारा ड्यिूटी कर रहे एक जूनियर डॉक्टर मनिष शर्मा क ो पीटे जाने के बाद गरमाया. जो आज दोपहर करीब तीन बजे तक चला. इस मामले में माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने मुख्य आरोपी राजू को रात में ही गिरफ्तार कर लिया. अन्य तीन फरार बताये जा रहे हैं. प्राप्त समाचार के अनुसार, राजू को कल शाम एक कुत्ते ने काट लिया. उपचार कराने एवं वैक्सिन लेने के लिए जब वह अस्पताल गया. तो उसने नर्स के साथ वैक्सिन की कीमत व अन्य जानकारियां लेने लगा.

यह देख जूनियर डॉक्टर मनिष शर्मा ने राजू से वार्ड से बाहर जाने को कहा. इसे लेकर दोनों के बीच झड़प हो गयी और राजू ने मनिष को पीट डाला. खबर फै लते ही सभी जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर सुरक्षा की मांग के लिए प्रदर्शन करने लगे. सूचना पाकर माटीगाड़ा थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. लेकिन प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने पुलिस पर ही हिंसक हमला कर दिया. पुलिस पर जमकर पथराव किया.

पुलिस को भी प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हवा में ही लाठियां चटकानी पड़ी. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है. उत्तेजित डॉक्टरों ने सुपर डॉ सव्यसाची दास को भी रात तीन बजे तक उनके चैंबर में ही बंधक बनाये रखा. साथ ही कवरेज करने मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों को भी प्रदर्शनकारियों ने नहीं बख्शा. उनके साथ बदसलूकी की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola