सिलीगुड़ी नगर निगम के बोर्ड का गठन जल्द

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम के बोर्ड का गठन शीघ्र होने की संभावना है. इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है. सिलीगुड़ी नगर निगम के कमिश्नर सोनम वांग्दी भुटिया को सोमवार को करीब एक बजे इस आशय का निर्देश प्राप्त हुआ. उसके बाद से ही यहां बोर्ड गठन की तैयारियां शुरू कर […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगर निगम के बोर्ड का गठन शीघ्र होने की संभावना है. इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है. सिलीगुड़ी नगर निगम के कमिश्नर सोनम वांग्दी भुटिया को सोमवार को करीब एक बजे इस आशय का निर्देश प्राप्त हुआ. उसके बाद से ही यहां बोर्ड गठन की तैयारियां शुरू कर दी गयी है.

दार्जिलिंग के जिला शासक को भी इसकी जानकारी दे दी गयी है. सिलीगुड़ी नगर निगम के कमिश्नर सोनम वांग्दी भुटिया ने बताया कि उन्हें आज ही राज्य सरकार से बोर्ड गठन से संबंधित निर्देश प्राप्त हुआ है. 18 तारीख को सिलीगुड़ी नगर निगम के सभी निर्वाचित पार्षदों को शपथ ग्रहण कराया जायेगा. इस शपथ ग्रहण के बाद बोर्ड गठन की प्रक्रिया शुरू होगी. श्री भुटिया ने बताया कि सभी 47पार्षदों को नगर निगम की ओर से इस आशय की एक चिट्ठी दी जायेगी. शपथ पाठ दार्जिलिंग के जिला शासक करायेंगे. इसके साथ ही सिलीगुड़ी के राजनीतिक माहौल में गहमा-गहमी शुरू हो गयी है. हाल मेंसंपन्न नगर निगम चुनाव में वाम मोरचा ने 23 सीटें जीती है और उसे एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन प्राप्त है.

कुल 24 पार्षदों केा लेकर वाम मोरचा द्वारा बोर्ड का गठन किया जायेगा. वाम मोरचा पहले ही अशोक भट्टाचार्य को अपने मेयर पद का उम्मदवार घोषित कर चुके हैं, इसके अलावा 42 नंबर वार्ड के माकपा पार्षद दिलीप सिंह वाम मोरचा के चेयरमैन पद के उम्मीदवार होंगे.
यदि विरोधी दलों ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया तो दिलीप सिंह का चेयरमैन बनना तय है. इस चुनाव में तृणमूल को 17, कांग्रेस को चार तथा भाजपा को दो सीटें मिली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola