सिलीगुड़ी नगर निगम : सरकारी अधिसूचना का इंतजार वामो के पास अब बहुमत
सिलीगुड़ी. 15 नंबर वार्ड के निर्दलीय पार्षद अरविंद घोष उर्फ अमू दा द्वारा बोर्ड गठन के लिए वाम मोरचा को समर्थन देने की घोषणा के बाद वाम नेता सिलीगुड़ी नगर निगम में बोर्ड गठन की तैयारी में जुट गये हैं. वाम मोरचा के मेयर पद के उम्मीदवार तथा अन्य नेता बोर्ड गठन हेतु अब सरकारी […]
सिलीगुड़ी नगर निगम का चुनाव पूरे राज्य के साथ पिछले महीने 25 तारीख को संपन्न हुआ था और 28 तारीख को परिणामों की घोषणा कर दी गई थी. तब से लेकर अब तक 10 दिन से भी अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन राज्य सरकार ने बोर्ड गठन हेतु अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की है. पहले वाम नेता अधिसूचना जारी नहीं होने को लेकर काफी आशंकित थे. क्योंकि मात्र 17 सीटें जीतने के बाद भी तृणमूल कांग्रेस बोर्ड गठन के लिए जोड़-तोड़ की कोशिश में लगी हुई थी. वाम मोरचा को भी बोर्ड गठन के लिए एक पार्षद के समर्थन की जरूरत थी. वाम मोरचा ने 23 सीटें जीती हैं और निर्दलीय पार्षद अमू दा द्वारा समर्थन देने की घोषणा के बाद 47 सदस्यों वाली नगर निगम में वाम मोरचा ने 24 सदस्यों का बहुमत हासिल कर लिया है.
जाहिर तौर पर वाम मोरचा का बोर्ड बनना तय है. वाम नेताओं को इस बात का भी संतोष है कि बोर्ड गठन हेतु अधिसूचना सिलीगुड़ी सहित तमाम स्थानों के लिए जारी नहीं हुई है. सिर्फ कोलकाता नगर निगम का ही बोर्ड गठन हुआ है. वह भी इसलिए कि कोलकाता नगर निगम का चुनाव 18 अप्रैल को ही संपन्न हो गया था. 25 अप्रैल को राज्य में जिन निकायों के लिए चुनाव हुआ था, वहां अभी बोर्ड गठन हेतु अधिसूचना जारी नहीं की गई है. इस बीच, सिलीगुड़ी में बोर्ड गठन की प्रारंभिक कोशिश करने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने खामोशी अख्तियार कर लिया है. अब तृणमूल द्वारा बोर्ड गठन का दावा किये जाने की संभावना नहीं के बराबर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










