बंद व भूकंप से परेशान हुए सिलीगुड़ी के व्यवसायी
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में पिछले कुछ दिनों पहले भूकंप के लगातार झटके, बंद तथा चुनाव की वजह से यहां के व्यवसायी काफी परेशान है. इसकी वजह से कई दिनों तक बाजार एवं कार्यालय बंद रहने के कारण काफी व्यवसायी न तो टीडीएस जमा करा पाये हैं और न ही तिमाही रिटर्न दाखिल की हैं. इन व्यवसायियों […]
उसके बाद 28 तारीख को सिलीगुड़ी नगर निगम के चुनाव का परिणाम आ गया. 30 तारीख को बंगाल बंद का भी सिलीगुड़ी में भारी प्रभाव पड़ा. उसके बाद एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर भी बाजार और सरकारी कार्यालय बंद रहे. लगातार बंदी के कारण व्यवसायी न तो टीडीएस जमा करा पाये है और न ही टीडीएस से संबंधी तिमाही रिटर्न भर सकें.
हार्डवेयर मार्चेट एसोसिएशन ने इसको लेकर केबिनेट वित्तमंत्री को एक ज्ञापन दिया है और रिटर्न की तिथि बढ़ाने की मांग की है. हार्डवेयर मार्चेट एसोसिएशन के महासचिव देबु सरिया का कहना है कि राज्य सरकार ने वैट, सीएसटी तथ एंट्री टैक्स रिटर्न भरने की तिथि पहले ही बढ़ा दी है. 31 मार्च को यह तिथि खत्म होने वाली थी और ग्रेस पिरियड 30 अप्रैल तक था. इसे बढ़ा कर 15 मई तक कर दिया गया है. उन्होंने केंद्र सरकार से भी टीडीएस रिटर्न भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










