अधिसूचना जारी नहीं होने पर भड़का वामो

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. 28 अप्रैल को सिलीगुड़ी नगर निगम के चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद भी बोर्ड गठन करने के लिए अब तक सरकारी अधिसूचना जारी नहीं होने से वाम मोरचा के नेता काफी नाराज हैं. इन नेताओं का कहना है कि कोलकाता नगर निगम के बोर्ड गठन के लिए सरकारी अधिसूचना जारी हो गयी […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. 28 अप्रैल को सिलीगुड़ी नगर निगम के चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद भी बोर्ड गठन करने के लिए अब तक सरकारी अधिसूचना जारी नहीं होने से वाम मोरचा के नेता काफी नाराज हैं. इन नेताओं का कहना है कि कोलकाता नगर निगम के बोर्ड गठन के लिए सरकारी अधिसूचना जारी हो गयी है. उसके बाद भी सिलीगुड़ी नगर निगम में बोर्ड गठन करने हेतु सरकारी अधिसूचना जारी नहीं होने से तमाम तरह की आशंकाओं को बल मिल रहा है. आज इसको लेकर माकपा नेता तथा पूर्व मेयर नुरुल इस्लाम के नेतृत्व में वाम मोरचा के नेताओं ने नगर निगम के सचिव सप्तर्षि नाग को एक ज्ञापन दिया. इस ज्ञापन में बोर्ड गठन करने हेतु यथा शीघ्र सरकारी अधिसूचना जारी करने की मांग की गयी है.

बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुंशी नुरुल इस्लाम ने कहा कि राज्य सरकार नगर निगम बोर्ड के गठन की प्रक्रिया में देरी कर रही है. इसमें सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस की मिलीभगत है. नगर निगम चुनाव में तृणमूल को जीत नहीं मिलने के कारण बोर्ड गठन की प्रक्रिया को लटकाने की साजिश चल रही है.

नुरुल इस्लाम ने आगे बताया कि पिछले कई महीनों से सिलीगुड़ी नगर निगम में प्रशासक भी नहीं है. नगर निगम का बोर्ड छह महीने पहले भंग होने के बाद काफी दिनों तक प्रशासक की देखरेख में कामकाज का संचालन किया गया. चुनाव से कुछ महीने पहले प्रशासक का कार्यकाल भी खत्म हो गया. नगर निगम के सचिव फिलहाल कामकाज संभाल रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के एक दिन पहले सचिव सप्तर्षि नाग ने विभिन्न वार्डो में वृद्धा भत्ता तथा अन्य भत्ता जारी किये जाने की घोषणा की. जबकि उन्हें ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है. नगर निगम के सचिव के पास पांच हजार रुपये से अधिक का बजट खर्च करने का पावर नहीं है. ऐसे में उन्होंने सत्तारुढ़ पार्टी को चुनावी लाभ पहुंचाने की कोशिश की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola