भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए नेपाल जायेगा प्रतिनिधिमंडल

Updated:
विज्ञापन

दार्जिलिंग. नेपाल के भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए दार्जिलिंग के एडिट वीकेंस स्ट्रीट चिल्ड्रेन ट्रस्ट के प्रतिनिधि दल बुधवार को नेपाल रवाना हो रहा है. यह जानकारी ट्रस्ट के डायरेक्टर अनूजा धले ने दी. दार्जिलिंग प्रेस गिल्ड में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए डायरेक्टर अनूजा धले ने बताया कि बुधवार को ट्रस्ट के प्रतिनिधि […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग. नेपाल के भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए दार्जिलिंग के एडिट वीकेंस स्ट्रीट चिल्ड्रेन ट्रस्ट के प्रतिनिधि दल बुधवार को नेपाल रवाना हो रहा है.

यह जानकारी ट्रस्ट के डायरेक्टर अनूजा धले ने दी. दार्जिलिंग प्रेस गिल्ड में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए डायरेक्टर अनूजा धले ने बताया कि बुधवार को ट्रस्ट के प्रतिनिधि दल दवाई, ओआरएस, खाद्य सामग्री को लेकर नेपाल रवाना होगा. ट्रस्ट की अ ोर से बैंक में एक नया खाता खोला गया है.

अगर कोई नेपाल के भूकंप पीड़ितों को आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो वे इस खाते में रुपये जमा कर सकते हैं. इसके अलावा स्थानीय हेडेन हॉल में लोग सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कपड़ा, खाद्य सामग्री आदि भी भूकंप पीड़ितों के लिए दान कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola