सिलीगुड़ी में अफवाहों का बाजार गर्म, हर तरफ भूकंप का आतंक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में एक पर एक भूकंप के झटके लगने से हर ओर ही आतंक का माहौल कायम है. ऐसे में अफवाहों का बाजार भी गर्म है. कहीं न कहीं अमूक समय पर भूकंप आने की अफवाह फैली हुई है. यही वजह है कि डर के मारे लोग अपने-अपने घर जाने से कतरा रहे हैं. […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में एक पर एक भूकंप के झटके लगने से हर ओर ही आतंक का माहौल कायम है. ऐसे में अफवाहों का बाजार भी गर्म है. कहीं न कहीं अमूक समय पर भूकंप आने की अफवाह फैली हुई है. यही वजह है कि डर के मारे लोग अपने-अपने घर जाने से कतरा रहे हैं.
सिलीगुड़ी में दिन के करीब साढ़े 12 बजे भूकंप आने के बाद शाम के साढ़े पांच बजे के बाद एक बार फिर से भूकंप आने की अफवाह फैल गयी. उसके बाद से ही लोग अपने अपने घरों से बाहर बैठे हैं. सिलीगुड़ी हिंदी हाईस्कूल मैदान में भूकंप आने की अफवाह से आतंकित करीब 300 से भी अधिक लोगों ने अपना डेरा जमा लिया है.
इनमें महिलाओं एवं बच्चों की संख्या ज्यादा है. इनलोगों ने अपने साथ खाने-पीने की व्यवस्था कर रखी है. काफी लोग अपने अपने घरों से बिस्तर लेकर भी मैदान में आये हुए हैं. इनलोगों ने अपने घरों में ताला लगा दिया है. यहां डेरा जमाये हुए लोगों का कहना है कि जिस तरह से लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं, उससे प्राणहानी की आशंका बनी हुई है. इसी वजह से अपने बच्चों के साथ उनलोगों ने हिंदी हाईस्कूल के मैदान में शरण ले रखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










