मतदान खत्म, अब परिणाम का इंतजार

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम का चुनाव खत्म होने के बाद सभी उम्मीदवारों के किश्मत का फैसला ईवीएम मशीन में बंद हो गया है. इन ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच मारग्रेट स्कूल में बने स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है. मतगणना 28 अप्रैल को होना है. इस बीच, सिलीगुड़ी नगर निगम का चुनाव […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम का चुनाव खत्म होने के बाद सभी उम्मीदवारों के किश्मत का फैसला ईवीएम मशीन में बंद हो गया है. इन ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच मारग्रेट स्कूल में बने स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है. मतगणना 28 अप्रैल को होना है. इस बीच, सिलीगुड़ी नगर निगम का चुनाव लड़ रहे तमाम उम्मीदवारों के दिल की धुकधुकी बढ़ गई है. चुनाव परिणाम जानने को लेकर आम लोगों के साथ-साथ उम्मीदवारों में भी भारी उत्सुकता है. हालांकि पिछले एक महीने से चुनाव प्रचार में व्यस्त रहने के बाद अब उम्मीदवार थोड़ी राहत की सांस ले रहे हैं. इन लोगों के पास दो दिन आराम करने का मौका है. लेकिन मन में शांति नहीं मिल रही है.

चुनाव परिणाम को लेकर इनके चेहरे पर तनाव साफ देखा जा सकता है. हालांकि सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव के 47 वार्डो में 212 उम्मीदवार अपनी किश्मत आजमा रहे हैं. आज कई उम्मीदवारों ने बातचीत के दौरान बताया कि चुनाव परिणाम को लेकर वह गहरे तनाव में हैं. दो दिन काटना मुश्किल हो रहा है. ऐसी स्थिति सिर्फ उम्मीदवारों की ही नहीं है, बल्कि सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं की भी कुछ ऐसी ही स्थिति है. सभी के चेहरे पर तनाव को स्पष्ट देखा जा सकता है.

खासकर तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तथा उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव एवं माकपा नेता तथा पूर्व मंत्री अशोक भट्टाचार्य के लिए तो यह चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है. सिलीगुड़ी के आम लोगों का भी मानना है कि मुख्य मुकाबला इन्हीं दो दलों के बीच है. उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव हालांकि रिलेक्स दिख रहे हैं, लेकिन वह अंदर ही अंदर चुनाव परिणाम को लेकर गुणा भाग करने में लग गये हैं.

गौतम देव ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान दावा किया है कि वह 47 वार्डो में से 40 पर जीत हासिल करेंगे. उन्होंने चुनाव को लेकर संतोष प्रकट किया है. उनका कहना है कि विपक्ष के तमाम दुष्प्रचार के बीच शांतिपूर्ण मतदान से यह साबित हो गया है कि तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ आतंक फैलाने के आरोप झूठे हैं. दूसरी ओर अशोक भट्टाचार्य ने भी अपनी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा है कि सिलीगुड़ी में भारी मतदान से यह साफ हो गया है कि सिलीगुड़ी के लोग वाम मोरचा को सत्ता में देखना चाहते हैं. दूसरी ओर कांग्रेस तथा भाजपा के नेताओं में चुनाव परिणाम को लेकर संदेह है. हालांकि दोनों ही दलों के नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के महासचिव नंदन दास ने कहा है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस तथा वाम मोरचा के साथ गुप्त समझौता कर लिया है. भाजपा के विरोध में तीनों दल एक हो गये हैं. हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के पक्ष में अच्छा परिणाम होगा. कांग्रेस नेता तथा विधायक शंकर मालाकार ने भी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत के दावे किये हैं. हालांकि उन्होंने भी तृणमूल कांग्रेस पर आतंक फैलाने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola