माकपा उम्मीदवार के पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: वार्ड नंबर 43 से सिलीगुड़ी नगर निगम का चुनाव लड़ रही माकपा उम्मीदवार रागिनी सिंह के पति वीरभद्र सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सैंकड़ों माकपा समर्थक सड़क पर उतर आये हैं. वीरभ्रद सिंह की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर माकपा समर्थकों ने जिलाध्यक्ष जीवेश सरकार के नेतृत्व में भक्तिनगर थाने का घेराव […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: वार्ड नंबर 43 से सिलीगुड़ी नगर निगम का चुनाव लड़ रही माकपा उम्मीदवार रागिनी सिंह के पति वीरभद्र सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सैंकड़ों माकपा समर्थक सड़क पर उतर आये हैं. वीरभ्रद सिंह की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर माकपा समर्थकों ने जिलाध्यक्ष जीवेश सरकार के नेतृत्व में भक्तिनगर थाने का घेराव किया.

इस घेराव में 42 नंबर वार्ड से चुनाव लड़ रहे माकपा उम्मीदवार दिलीप सिहं तथा 44 नंबर वार्ड से चुनाव लड़ रही माकपा उम्मीदवार प्रीतिकणा विश्वास भी शामिल हुई. रागिनी सिंह का कहना है कि भक्तिनगर थाना की पुलिस शनिवार की रात को उनके घर पहुंची और पति को बगैर किसी कारण के गिरफ्तार कर लिया. बार बार पूछने के बाद भी पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी का कोई कारण नहीं बताया है.

आज दिन में 11 बजे भारी संख्या में माकपा समर्थक भक्तिनगर थाना पहुंचे. थाने में वीरभद्र सिंह के नहीं होने पर उनका गुस्सा भड़क गया. इनलोगों का कहना था कि वीरभद्र सिंह को गिरफ्तार कर कहां रखा गया है, इस बारे में पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है. जीवेश सरकार ने इस गिरफ्तारी के लिए उत्तर बंगाल विकास मंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौतम देव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि उन्हीं के ईशारे पर वीरभद्र सिंह की गिरफ्तारी हुई है. श्री सरकार ने पुलिस पर गिरफ्तारी के क्रम में माकपा उम्मीदवार रागिनी सिंह के साथ पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने का भी आरोप लगाया.

श्री सरकार ने बताया कि वीरभद्र सिंह का राजनीति से कोई लेनादेना नहीं है. पूरे चुनाव में वह कहीं भी सक्रिय रूप से शामिल नहीं थे. उसके बाद भी किस जुर्म में उनकी गिरफ्तारी हुई, इस संबंध में पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है. गिरफ्तारी के बाद वीरभद्र सिंह को कहां रखा गया है, यह भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है. उन्होंने कहा कि ये सब कुछ मंत्री गौतम देव के ईशारे पर हो रहा है. श्री देव इस क्षेत्र के विधायक भी हैं. श्री सरकार ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस ने एडेड वार्डो में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की तैयारी की थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने तृणमूल के मंसूबों पर पानी फेर दिया. उसके बाद से ही मंत्री गौतम देव भड़के हुए हैं और बदले की कार्यवाही के तहत पुलिस के माध्यम से माकपा उम्मीदवारों तथा उनके परिवार वालों को परेशान कर रहे हैं. उन्होंने वीरभद्र सिंह की शीघ्र रिहाई की मांग की. ऐसा नहीं होने पर उन्होंने वृहद आंदोलन की भी धमकी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola