सिलीगुड़ी में बिमल गुरुंग ने की बैठक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : गोजमुमो सुप्रीमो तथा जीटीए प्रमुख बिमल गुरुंग ने आज सिलीगुड़ी में एक बैठक की. इस बैठक में विभिन्न वार्डो के प्रतिनिधि शामिल थे. गोजमुमो ने इस बार सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया है. इसी की वजह से इस बैठक का आयोजन किया गया था. सिलीगुड़ी में […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : गोजमुमो सुप्रीमो तथा जीटीए प्रमुख बिमल गुरुंग ने आज सिलीगुड़ी में एक बैठक की. इस बैठक में विभिन्न वार्डो के प्रतिनिधि शामिल थे. गोजमुमो ने इस बार सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया है. इसी की वजह से इस बैठक का आयोजन किया गया था.
सिलीगुड़ी में ऐसे कई वार्ड है, जहां गोरखा लोगों की संख्या काफी है. गोरखा समुदाय के लोग भाजपा को वोट दें, इसी को ध्यान में रख कर इस बैठक का आयोजन किया गया था. बैठक में भाजपा के कई नेताओं के अलावा गोजमुमो नेता रोशन गिरी भी उपस्थित थे. बिमल गुरुंग ने सभी से सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










