आज दार्जिलिंग पहुंचेंगे बाबा रामदेव

Updated:
विज्ञापन

दार्जिलिंग: जीटीए व हाम्रो स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में 17 अप्रैल से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय योग शिविर में शिरकत करने के लिए 16 अप्रैल यानी गुरुवार को ही योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण दार्जिलिंग पहुंच जायेंगे. 17 अप्रैल की सुबह पांच बजे से दोनों चौरास्ता के खुला मंच पर आयोजित होने […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग: जीटीए व हाम्रो स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में 17 अप्रैल से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय योग शिविर में शिरकत करने के लिए 16 अप्रैल यानी गुरुवार को ही योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण दार्जिलिंग पहुंच जायेंगे. 17 अप्रैल की सुबह पांच बजे से दोनों चौरास्ता के खुला मंच पर आयोजित होने वाले योग शिविर में शामिल होंगे.

वही शुक्रवार सुबह 10 बजे स्थानीय गोरखा रंगमंच भवन में आयोजित ‘भारत गौरव सम्मान समारोह’ में शामिल होंगे. इसके अलावा बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण 18 अप्रैल को रियांग नदी पर निर्मित ब्रीज का उद्घाटन करेंगे.

साथ ही मंग्पो जोगीघाट में पतंजली पीठ, हरिद्वार आयुर्वेद केंद्र के शाखा का शिलान्याव व भूमि पूजन करेंगे. 19 अप्रैल को योग शिविर के साथ्ज्ञ साथ हाम्रो स्वाभिमान का तीसरा स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इस दौरान पुरस्कार वितरण समरोह भी होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola