महिला के घर में लूटपाट की मिली सजा, आरोपियों को पहनाया जूते का माला
मालदा. एक महिला के घर में लूटपाट के आरोप में दो युवकों के मुंह पर कालिख पोत कर व गले में जूते का माला पहना कर दोनों को ढोल बजाते हुए गांव में घुमाया गया. आज सुबह कालियाचक थानांतर्गत सिलामपुर दो नंबर ग्राम पंचायत के पूर्व बहादुरपुर गांव में यह घटना घटी. सुबह साढ़े आठ […]
साथ ही दोनों पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया व उन्हें डेढ़ कट्ठा जमीन देने का निर्देश दिया गया. आठ दिनों के अंदर जुर्माना नहीं चुकाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का एलान भी सालिशी सभा में किया गया. पूरी घटना के बारे में जान कर पुलिस व प्रशासन हैरान है.
इस घटना ने जिला पुलिस व प्रशासन को हरकत में ला दिया है. पुलिस अधीक्षक प्रसून बनर्जी ने बताया कि इस तरह की घटना के बारे में कोई शिकायत उन्हें नहीं मिल है. इसलिए वह इस बारे में कुछ कह नहीं सकते. उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया. मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व बहादुरपुर गांव में छिनताई के आरोप में दो युवकों के पकड़े जाने के बाद तृणमूल, कांग्रेस व माकपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की उपस्थिति में सालिशी सभा हुई थी. शनिवार दोपहर ढाई बजे से रात साढ़े 10 बजे तक गांव के मोहम्मतिदया हाई मदरसा स्कूल प्रांगण में सालिशी सभा हुई. सभा में हाबिब शेख (25) व गोलाम शेख (21) को दोषी ठहराया गया. लोगों के सामने उन्हें शर्मिदा करने के लिए ही दोनों को 40 जूते से माला बना कर पहनाया गया. इसके बाद उनके मुंह पर कालिख पोत कर ढोल आदि बजा कर बहादुरपुर, शिमूलतला, हाजिपाड़ा, हाफीसरदार टोला, सामुटोला, आमलीटोला, सिलामपुर गांव में घुमाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










