नगर निगम चुनाव: सभी दलों के प्रमुख नेता बहा रहे पसीना

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव को लेकर राजनैतिक पारा उफान पर है.सभी 47 वार्डो में जोर शोर से चुनाव प्रचार का काम जारी है.ना केवल चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार अपितु सभी राजनैतिक दलों के तमाम बड़े नेता भी चुनाव प्रचार में पसीना बहा रहे हैं. हांलाकि इस बार सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ ही विपक्षी […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव को लेकर राजनैतिक पारा उफान पर है.सभी 47 वार्डो में जोर शोर से चुनाव प्रचार का काम जारी है.ना केवल चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार अपितु सभी राजनैतिक दलों के तमाम बड़े नेता भी चुनाव प्रचार में पसीना बहा रहे हैं.

हांलाकि इस बार सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ ही विपक्षी दलों की ओर से भी कई हेवीवेट नेता एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं. सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण उम्मीदवारों में है पूर्व नगरपालिका एवं शहरी विकास मंत्री तथा माकपा के राज्य कमेटी के सदस्य अशोक भट्टाचार्य का नाम शामिल है. इसके अलावा मंत्री गौतम देव की पत्नी शुक्ला देव पर भी सबकी निगाहें हैं.

हालांकि मंत्री गौतम देव इस बार न्किसी भी वार्ड से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. इसके अलावा नगरनिगम के विपक्ष के नेता मुंशी नुरुल इस्लाम समेत डिप्टी मेयर नांटू पाल व रंजन शीलशर्मा, भाजपा की सविता देवी अग्रवाल व हरिसाधन घोष समेत तृणमूल व वाम मोरचा के चेयरमैन व मेयर परिषद के विभिन्न सदस्य चुनाव के मैदान में हैं. एक साथ इतने हेवीवेट नेताओं के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर स्थानीय लोगों के साथ साथ राजनीतिक हलकों में भी भारी जोश है. वाम मोरचा नेता अशोक भट्टाचार्य सिलीगुड़ी नगर निगम के छह नंबर वार्ड से चुनाव लड़ रहे है. इससे पहले वह सिलीगुड़ी नगर निगम के चेयरमैन भी रह चुके है. वाम मोरचा ने इसबार उन्हीं को मेयर पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर प्रस्तुत किया है. अशोक भट्टाचार्य के खिलाफ कांग्रेस की रूमा नाथ, तृणमूल के अरुप रतन घोष, भाजपा के राजू गुप्ता मैदान में हंै.इसके अलावा तृणमूल के बागी नेता आलम खान भी निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहे हैं. नुरुल इस्लाम 45 नंबर वार्ड से माकपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे है. उनके खिलाफ तृणमूल के जिला नेता वेदव्रत दत्त, कांग्रेस के अभिजीत दत्त, भाजपा के विद्युत मजूमदार खड़े हुए हैं. वाम मोरचा के शासनकाल के चेयरमैन रह चुके दिलीप सिंह इस बार 42 नंबर वार्ड से चुनाव लड़ रहे है. उनके खिलाफ तृणमूल के जितेन पाल, भाजपा के तासी दोरजी लामा व कांग्रेस के अजयकुमार सिंह चुनाव लड़ रहे है. वाम मोरचा के जमाने के मेयर परिषद सदस्य रह चुके माकपा के जय चक्रवर्ती 29 नंबर वार्ड से व शालिनी डालमिया आठ नंबर वार्ड से चुनाव लड़ रही है.
दूसरी ओर, 17 नंबर वार्ड से लगातार जीतते आ रहे उत्तर बंगाल विकास मंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौतम देव इस बार मैदान में नहीं हैं. इस बार 17 नंबर वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है.इस वार्ड से मंत्री की पत्नी शुक्ला देव चुनाव लड़ रही हैं. उनके खिलाफ भाजपा की तनिमा घोष सरकार, कांग्रेस की सेजुति दास व माकपा की पापड़ी सेनगुप्त चुनाव लड़ रही है. नांटु पाल 12 नंबर वार्ड से तृणमूल प्रत्याशी बन हैंे. उनके खिलाफ चुनावी मैदान में है वाम मोरचा के शासनकाल के डिप्टी मेयर व वर्तमान भाजपा उम्मीदवार हरिसाधन घोष हैं.

तृणमूल के रंजन शीलशर्मा इस बार 37 नंबर वार्ड से चुनाव लड़ रहे है. उनके खिलाफ माकपा के नकुलचंद्र सरकार, कांग्रेस के सुशांत सरकार व भाजपा के मनोरंजन साहा चुनावी मैदान में है. नगर निगम के बीते बोर्ड के मेयर परिषद के सदस्य तथा तृणमूल कांग्रेस के जिला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण पाल इस बार भी 23 नंबर र्वाड से चुनाव लड़ रहे है. उनके खिलाफ माकपा के निखिल रंजन गुहा, कांग्रेस के रतन साहा, भाजपा के आशीष दे सरकार चुनाव लड़ रहे है. इसके अलावा शासक दल के तरफ से 15 नंबर वार्ड में मैत्रेयी चक्रवर्ती, तीन नंबर वार्ड से संजय पाठक , नौ नंबर वार्ड में भाजपा उम्मीदवार सविता देवी अग्रवाल चुनाव लड़ रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola