महानंदा एक्सप्रेस में महिला से र्दुव्‍यवहार

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : दिल्ली से अलीपुरद्वार जंक्शन जा रही महानंदा ट्रेन में बीती रात कई टीटीई पर एक शादीशुदा महिला से र्दुव्‍यवहार करने का आरोप लगा है. ट्रेन के न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) स्टेशन पहुंचने से पहले ही आरोपी टीटीई ने मोबाइल फोन के जरिये अपने साथी टीटीई को इकट्ठा कर लिया. ट्रेन जैसे ही एनजेपी पहुंची […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : दिल्ली से अलीपुरद्वार जंक्शन जा रही महानंदा ट्रेन में बीती रात कई टीटीई पर एक शादीशुदा महिला से र्दुव्‍यवहार करने का आरोप लगा है. ट्रेन के न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) स्टेशन पहुंचने से पहले ही आरोपी टीटीई ने मोबाइल फोन के जरिये अपने साथी टीटीई को इकट्ठा कर लिया.

ट्रेन जैसे ही एनजेपी पहुंची टीटीई ने ट्रेन व स्टेशन पर खूब तांडव मचाया. पीड़ित महिला ने आरोपी चार टीटीई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, महिला अपने पति के साथ दिल्ली से डुवार्स लौट रही थी. कटिहार जंक्शन पर उनके बोगी में चार टीटीई एक साथ चढ़े. इनलोगों ने टिकट एवं पहचान पत्र मांगा. पहचान पत्र न होने के बदले तीन हजार रुपये की मांग की. इतने रुपये उसके पास न होने के कारण चारों पति के साथ झगड़ने लगे.

इसका विरोध करने पर उन चारों ने महिला को भी नहीं बख्शा और उसके चेहरे पर तमाचा जड़ दिया. टीटीई का र्दुव्‍यवहार बढ़ता देख दिल्ली से आ रहे कई भाजपा कार्यकर्ता टीटीई के साथ भीड़ गये. एनजेपी स्टेशन पर चारों टीटीई के अन्य साथी की मदद से ट्रेन में चढ़कर उन दोनों के अलावा दूसरे यात्रियों को भी खूब पीटा. इस बाबत एनजेपी जीआरपी थाना के इंस्पेक्टर एवं एनजेपी के सीनियर एरिया मैनेजर पार्थसारथी शील से संपर्क करने की कई बार कोशिश की गयी, लेकिन संपर्क नहीं हो सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola