सिलीगुड़ी आयेंगे मोरचा नेता
दाजिर्लिंग. सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए मोरचा के कइ नेता शीघ्र ही सिलीगुड़ी आयेंगे. यह जानकारी मोरचा के महासचिव रोशन गिरी ने दी है. संवाददाताओं के साथ बातचीत में श्री रोशन गिरी ने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में हम लोगों ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा […]
इसलिए नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रार्थियों के पक्ष में चुनाव प्रचार मोरचा के नेता करेंगे. इसके लिए मोरचा के नेता और कार्यकर्ता जल्द ही सिलीगुड़ी जायेंगे.
इस संबंध में दाजिर्लिंग जिला हिल्स कांग्रेस के कन्वेंनर एवं पूर्व सांसद दावा नबरूला से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव को लेकर हमारी सिलीगुड़ी के विधायक शंकर मालाकार से बातचीत हो चुकी है और जल्द ही यहां से कांग्रेस कार्यकर्ता सिलीगुड़ी जायेंगे और पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे. माकपा ने भी सिलीगुड़ी में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का संकेत दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










