कमल का फूल लेकर प्रचार
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगरनिगम के 42 नंबर वार्ड के भाजपा उम्मीदवार ताशी दोरजी लामा ने आज हाथ में कमल का फूल लेकर अभिनव तरीके से चुनाव प्रचार शुरू किया. आज सुबह उन्होंने सालूगाड़ा के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद चुनाव प्रचार शुरू किया. उनके साथ सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक थे. उन्होंने 42 नंबर वार्ड […]
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी नगरनिगम के 42 नंबर वार्ड के भाजपा उम्मीदवार ताशी दोरजी लामा ने आज हाथ में कमल का फूल लेकर अभिनव तरीके से चुनाव प्रचार शुरू किया. आज सुबह उन्होंने सालूगाड़ा के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद चुनाव प्रचार शुरू किया. उनके साथ सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक थे.
उन्होंने 42 नंबर वार्ड के सब्जी बाजार, मछली बाजार, सालूगाड़ा बाजार समेत विभिन्न इलाकों में भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. इलाके के वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद लेने के साथ ही सभी के हाथ में कमल का फूल थमाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










