कार्यालय में लगायी आग

Updated:
विज्ञापन

मालदा : भाजपा के चुनावी कार्यालय में आग लगा देने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है. यह घटना बृहस्पतिवार की रात को घटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इंगलिश बाजार नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड के भाजपा प्रार्थी गोविंद मंडल को चुनाव प्रचार से रोके जाने का भी आरोप तृणमूल कांग्रेस पर […]

विज्ञापन
मालदा : भाजपा के चुनावी कार्यालय में आग लगा देने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है. यह घटना बृहस्पतिवार की रात को घटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इंगलिश बाजार नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड के भाजपा प्रार्थी गोविंद मंडल को चुनाव प्रचार से रोके जाने का भी आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है.
इस मामले को लेकर भाजपा उम्मीदवार गोविंद चन्द्र मंडल ने इंगलिश बाजार थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है. दूसरी तरफ भाजपा के चुनावी कार्यालय में आग लगाने की घटना ओल्ड मालदा नगरपालिका के 3 नंबर वार्ड में घटी है. आरोप है कि देर रात को तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने भाजपा के अस्थायी चुनावी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया. इस मामले को लेकर भाजपा के 3 नंबर वार्ड कमेटी के सदस्य बप्पा भट्टाचार्य ने ओल्ड मालदा थाने में रपट लिखवायी है.
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रसुन्न बनर्जी ने बताया है कि दोनों मामले को लेकर भाजपा की ओर से थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है, लेकिन किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है. एफआईआर में किसी का नाम नहीं है. दूसरी तरफ भाजपा समर्थकों के खिलाफ भी तृणमूल कांग्रेस की ओर से एफआईआर दर्ज करायी गई है. पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है. इधर, 12 नंबर वार्ड के भाजपा उम्मीदवार गोविंद चन्द्र मंडल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अपने साथियों के साथ वार्ड के विभिन्न इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे थे. रात के करीब 9 बजे बालुचर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के कुछ समर्थकों ने प्रचार करने से रोका और इलाके से चले जाने की धमकी दी.
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बदमाशों ने पार्टी के झंडे और बैनर भी फाड़ दिये तथा उनके समर्थकों के साथ मारपीट भी की. दूसरी तरफ 12 नंबर वार्ड से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के प्रसेनजीत दास ने भाजपा उम्मीदवार के आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि उल्टे भाजपा के लोगों ने ही तृणमूल कांग्रेस के झंडे और पोस्टर फाड़ दिये. इस मामले की जानकारी उन्होंने पुलिस को दे दी है. श्री दास ने बताया कि चुनाव में निश्चित हार को मानकर भाजपा उम्मीदवार इस तरह के आरोप लगा रहे हैं. दूसरी तरफ 3 नंबर वार्ड के कलतापाड़ा में सड़क के किनारे भाजपा ने एक अस्थायी चुनावी कार्यालय का निर्माण किया था. बृहस्पतिवार की रात करीब 2 बजे इस कार्यालय में आग लगाने की घटना घटी. आग लगने की खबर मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग तथा भाजपा समर्थक वहां पहुंच गये. स्थानीय लोगों ने ही आग बुझाने का काम किया. भाजपा के वार्ड कमेटी के सदस्य बप्पा भट्टाचार्य ने बताया है कि उनके घर के नीचे गैरेज में भाजपा के अस्थायी चुनावी कार्यालय का निर्माण किया गया था. उस गैरेज में एक ऑटो रिक्शा को भी रखा गया था.
रात को 2 बजे के आसपास उन्होंने टायर फटने की आवाज सुनी. घर से निकलने के बाद उन्होंने देखा कि गैरज में आग लगा दी गई है. दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस के 3 नंबर वार्ड कमेटी के अध्यक्ष चंदन दे ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि भाजपा में ही आपसी झगड़े के कारण इस तरह की घटना घटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola