नहीं आयेंगे पाकिस्तान व बांग्लादेश के जज

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में पहली बार सार्क देशों के बीच लॉ समिट का आयोजन किया जा रहा है. इस सम्मेलन में सार्क देशों के कई न्यायाधीश शामिल होंगे. सम्मेलन का आयोजन इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ लिगल स्टडिज के सभागार में किया गया है. लेकिन इस समिट में पाकिस्तान और बांग्लादेश के कोइ भी जज नहीं शामिल हो […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में पहली बार सार्क देशों के बीच लॉ समिट का आयोजन किया जा रहा है. इस सम्मेलन में सार्क देशों के कई न्यायाधीश शामिल होंगे. सम्मेलन का आयोजन इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ लिगल स्टडिज के सभागार में किया गया है. लेकिन इस समिट में पाकिस्तान और बांग्लादेश के कोइ भी जज नहीं शामिल हो रहे हैं.

हांलाकि दोनों ही देशों के चीफ जस्टीस ने इस समिट के सफल होने की कामना की है.आयोजन समिति के चेयरमैन जयजीत चौधरी ने आज उक्त आशय की जानकारी दी.वह यहां सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन की शुरूआत 28 मार्च को होगी. इस मौके पर भारत के सुप्रीम कोर्ट के जज पिनाकी चंद्र घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस करेंगे.

श्री चौधरी ने आगे बताया कि अफगानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश विश्वनाथ समाद्दार, सिक्किम हाईकोर्ट के न्यायाधीश एसपी वांग्दी तथा भूटान हाईकोर्ट के न्यायाधीश लुंथेन डाबग्योर भी उपस्थित रहेंगे. दो दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन सार्क देशों में विभिन्न कानूनी पहलूओं पर चर्चा की जायेगी. सार्क देशों के कानून में ब्रिटिश शासन के समय लागू विभिन्न कानूनों के प्रभाव पर विचार-विमर्श किया जायेगा. इस समिट का समापन 29 मार्च को होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola