पर्यटन कारोबार पर पड़ेगा प्रभाव

Updated:
विज्ञापन

नाराजगी : ट्वाय ट्रेन का किराया बढ़ने से भड़के टूर ऑपरेटर, कहा बढ़ा किराया कम करने की मांग जीएम से भी लगायेंगे गुहार सिलीगुड़ी : दाजिर्लिंग पर्वतीय क्षेत्र में ट्वाय ट्रेन का किराया अचानक तीन गुणा बढ़ाने को लेकर सिलीगुड़ी के टूर ऑपरेटरों तथा पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में भारी रोष है और रेलवे […]

विज्ञापन
नाराजगी : ट्वाय ट्रेन का किराया बढ़ने से भड़के टूर ऑपरेटर, कहा
बढ़ा किराया कम करने की मांग
जीएम से भी लगायेंगे गुहार
सिलीगुड़ी : दाजिर्लिंग पर्वतीय क्षेत्र में ट्वाय ट्रेन का किराया अचानक तीन गुणा बढ़ाने को लेकर सिलीगुड़ी के टूर ऑपरेटरों तथा पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में भारी रोष है और रेलवे से बढ़ा किराया वापस लेने की मांग की है. डीएचआर ने आज शुक्रवार से ट्वाय ट्रेन के किराये में भारी वृद्धि कर दी है.
रेलवे के इस निर्णय के खिलाफ टूर ऑपरेटरों ने मोरचा खोल दिया है. डीएचआर इंडिया सपोर्ट ग्रुप के सचिव तथा उत्तर बंगाल के प्रमुख टूर ऑपरेटर राज बसु ने रेलवे के इस निर्णय की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि रेलवे के इस निर्णय के बाद दाजिर्लिंग में पर्यटकों के आगमन पर भारी प्रभाव पड़ेगा. खासकर घरेलू पर्यटक दाजिर्लिंग आने से कतराएंगे.
श्री बसु ने कहा कि दाजिर्लिंग मुख्य रूप से चाय, ट्वाय ट्रेन तथा टाइगर हिल के लिए प्रसिद्ध है. इसी के लिए देशी-विदेशी पर्यटक यहां हर साल ही भारी संख्या में आते हैं. रेलवे द्वारा ट्वाय ट्रेन का किराया बढ़ाये जाने से भले ही विदेशी पर्यटकों पर कोई असर न हो, लेकिन देशी पर्यटक इससे बुरी तरह प्रभावित होंगे. दाजिर्लिंग पर्वतीय क्षेत्र बेहद खूबसूरत तो है ही, साथ ही यह सस्ते पर्यटन के लिए मशहूर है. दाजिर्लिंग के अधिकांश होटलों के किराये भी काफी कम है.
ऐसे में ट्वाय ट्रेन का किराया एक बार में ही तीन गुणा बढ़ाये जाने के कारण देशी पर्यटकों के बजट पर असर पड़ेगा. श्री बसु ने कहा कि कोयला इंजन लगे ट्वाय ट्रेन के प्रति देशी-विदेशी पर्यटकों में भारी क्रेज होता है. अब इसका किराया बढ़ाकर 1165 रुपये कर दिया गया है. पहले जो पर्यटक 400 रुपये में ट्वाय ट्रेन की यात्र कर लेते थे, अब उन्हें करीब 12 सौ रुपये चुकाने पड़ेंगे. अगर चार सदस्य का कोई परिवार दाजिर्लिंग घुमने आता है तो ट़्वाय ट्रेन की सवारी पर ही उन्हें करीब 5000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. वास्तविकता यह है कि अधिकांश देशी पर्यटक 5000 हजार का बजट बनाकर ही दाजिर्लिंग घुमने आते हैं. ऐसे में ट्वाय ट्रेन का किराया इतना बढ़ा दिये जाने के बाद पर्यटक दाजिर्लिंग नहीं आना चाहेंगे.
इसका सीधा असर दाजिर्लिंग के साथ-साथ सिलीगुड़ी के अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा. श्री बसु ने आगे बताया कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने दाजिर्लिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) के चेयरमैन को एक चिट्ठी लिखी है और बढ़ा किराया कम करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि वह ट्वाय ट्रेन का किराया बढ़ाये जाने का विरोधी नहीं हैं, लेकिन यह तर्कसंगत होना चाहिए. एक ही झटके में किराये में तीन गुणा वृद्धि का कोई औचित्य नहीं बनता. उन्होंने इस मुद्दे पर पूवरेत्तर सीमा रेलवे के जीएम से भी गुहार लगाने की बात कही. उन्होंने कहा कि पूवरेत्तर सीमा रेलवे के मालीगांव मुख्यालय को भी इस मामले में एक पत्र शीघ्र भेजने वाले हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola