लॉ-कॉलेज संलग्न मैदान से शव बरामद
Updated at : 24 Jan 2020 2:38 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस को अनुमान है किसी जानवर ने काटे कान बालुरघाट : गुरुवार सुबह बालुरघाट ब्लॉक के डांगा ग्राम पंचायत के पंगारपाड़ा इलाके में लॉ-कॉलेज संलग्न मैदान से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. शव के कान कटे हुए थे. शव की पहचान पंगारपाड़ा निवासी सुकुमार बर्मन (45) के तौर पर हुई है. वह पेशे […]
विज्ञापन
पुलिस को अनुमान है किसी जानवर ने काटे कान
बालुरघाट : गुरुवार सुबह बालुरघाट ब्लॉक के डांगा ग्राम पंचायत के पंगारपाड़ा इलाके में लॉ-कॉलेज संलग्न मैदान से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. शव के कान कटे हुए थे. शव की पहचान पंगारपाड़ा निवासी सुकुमार बर्मन (45) के तौर पर हुई है. वह पेशे से टोटो चालक था. बालुरघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. शव के कान काट लिये व गले में निशान को देखते हुए परिवार व स्थानीय लोगों ने हत्या करने का शक जताया है. बालुरघाट थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
जानकारी मिली है कि सुकुमार बर्मन का घर गयेशपुर इलाके में बताया गया है. हालांकि छोटे से हीं उसने बालुरघाट ब्लॉक के डांगा ग्राम पंचायत के पंगारपाड़ा इलाके में उसकी मौसी विधुबाला बर्मन के घर पर रहा है. वह टोटो चलाने के साथ ही कभी कभी मजदूरी भी करता था. घर पर उसकी पत्नी व दो बच्चे हैं. बुधवार को वह घर के सामने कॉंक्रिट के सीसी रोड निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था. बुधवार शाम से ही वह घर नहीं लौटा.
गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने सुकुमार का शव मैदान में पड़ा पाया. मामले की खबर फैलते हीं इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की खबर बालुरघाट थाना पुलिस पहुंची. पुलिस ने बताया कि शव का कान कटा हुआ व गले में निशान मिले हैं. लोगों का आरोप है कि कहीं और हत्या करके यहां लाकर फेंका गया है. वहीं निशान देखकर पुलिस को अनुमान है कि किसी जानवर ने शव के कान काट लिये हैं.
मामले पर स्थानीय निवासी अरूप कुमार सरकार ने बताया कि कल तक यहीं पर मजदूरी कर रहा था. शाम के बाद से लापता है. पुलिस को मामले की छानबीन कर दोषियों को सजा दिलानी चाहिए. परिवारवालों ने दोषियों की कड़ी सजा की मांग की है. बालुरघाट थाना आईसी जयंत दत्त ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की छानबीन चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




