छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल की लगायी प्रदर्शनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2020 1:54 AM (IST)
विज्ञापन

उत्तर बंगाल साइंस सेंटर साइंस एंड इनोवेशन फेस्टिवल का हुआ समापन सिलीगुड़ी : नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के तत्वाधान में माटीगाड़ा स्थित उत्तर बंगाल साइंस सेंटर में साइंस एंड इनोवेशन फेस्टिवल-2020 का आयोजन किया गया था. बुधवार को इस कार्यक्रम का अंतिम दिन था. बताया गया है कि पिछले तीन वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन […]
विज्ञापन
उत्तर बंगाल साइंस सेंटर
साइंस एंड इनोवेशन फेस्टिवल का हुआ समापन
सिलीगुड़ी : नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के तत्वाधान में माटीगाड़ा स्थित उत्तर बंगाल साइंस सेंटर में साइंस एंड इनोवेशन फेस्टिवल-2020 का आयोजन किया गया था. बुधवार को इस कार्यक्रम का अंतिम दिन था. बताया गया है कि पिछले तीन वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.इस बार के इनोवेशन फेस्टिवल में सिलीगुड़ी एजुकेशनल डिस्ट्रिक से 30 स्कूल तथा कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अपने अपने साइंस मॉडल को लेकर हिस्सा लिया.
फेस्टिवल में साइंस के 67 मॉडल की प्रदर्शनी लगायी गयी थी. इस बार खास कर पर्यावरण प्रदूषण पर जोर दिया गया. जहां स्कूल तथा कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपने विज्ञान मॉडल के माध्यम से आसपास के कचरों का उपयोग करने की तरकीब को खोज निकाला. इस विषय पर नॉर्थ बंगाल साइंस सेंटर के एजुकेशन ऑफिसर अभीक बनर्जी ने बताया कि साइंस मेले में इनोवेशन तथा स्कूल मॉडल को दो भागों में बांटा गया था.
उन्होंने बताया कि स्कूल मॉडल के विभाग में विभिन्न विद्यालयों ने अपने 29 मॉडल पेश किये. जबकि इनोवेशन में स्कूलों से 13, कॉलेज से 6 तथा क्लबों से 2 नये-नये खोज पर तैयार किये गये साइंस मॉडल की प्रदर्शनी लगायी गयी. उन्होंने बताया कि जिस तरीके से वातावरण में प्रदूषण की मात्रा बढ़ रही है, इस साइंस मेले में इसके निवारण के तरकीबों को सुझाने का प्रयास शोधार्थी छात्रों ने किया है.
जिससे वहां आने वाले लोग व स्कूल के बच्चे भी काफी प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस मेले का आयोजक नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन है. अगर कोई शोधकारी विद्यार्थी भविष्य में इसे लेकर काम करना चाहे. जिससे समाज तथा परिवेश को लाभ मिल सके. उन्होंने बताया कि यहां एक इनोवेशन हब के उपर भी काम हो रहा है.
इससे आने वाले दिनों में शोधकारी विद्यार्थीयों को काफी लाभ मिलेगा. वहीं इस मेले में शामिल सिलीगुड़ी कॉलेज की दर्शन विभाग की छात्रा चयनिका सरकार ने बताया कि उन्हें एक सेल्फ सस्टेन मिनी टाउनशिप का मॉडल तैयार किया है. जिसमें शहर को कैसे साफ-सुथरा तथा प्रदुषण मुक्त रखा जा सकता है, इस बारे में बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




