ePaper

बच्चों को पिलाया पोलियो ड्रॉप

Updated at : 22 Jan 2020 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को पिलाया पोलियो ड्रॉप

दार्जिलिंग प्रवास के दौरान मॉर्निंग वाक पर निकलीं मुख्यमंत्री दुकान से खरीदे कपड़े दार्जिलिंग : अपने दार्जिलिंग प्रवास के दौरान मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मार्निंग वॉक के क्रम में जब स्वास्थ्य कर्मियों को पोलियोरोधि खुराक पिलाते हुए देखा तो खुद आगे बढ़कर बच्चों को पोलियोराधि खुराक पिलाने लगी. इतना ही नहीं उन्होंने स्थायीय […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग प्रवास के दौरान मॉर्निंग वाक पर निकलीं मुख्यमंत्री

दुकान से खरीदे कपड़े

दार्जिलिंग : अपने दार्जिलिंग प्रवास के दौरान मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मार्निंग वॉक के क्रम में जब स्वास्थ्य कर्मियों को पोलियोरोधि खुराक पिलाते हुए देखा तो खुद आगे बढ़कर बच्चों को पोलियोराधि खुराक पिलाने लगी. इतना ही नहीं उन्होंने स्थायीय दुकानों से कुछ कपड़े और अन्य वस्तुओं की खरीददारी भी की.

इससे पूर्व एनआरसी,सीएए और एनपीआर के विरोध में आयोजित विरोध रैली में भाग लेने के लिए दार्जिलिंग पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार की सुबह चैरस्ता माल रोड का चक्कर लगाया. शहर के चैरस्ता रोड होते हुए गोरखा रंग मंच भवन, राज भवन होकर रिचमाउण्ड हिल पहुचीं. इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्सवस्था की गयी थी.

इधर दार्जिलिंग प्रेस गिल्ड में गोजमुमो अध्यक्ष एंव जीटीए वीओए के चेयरमैन विनय तामांग ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बुधवार की दोपहर 1 बजे शहर के गोरखा रंग मंच भवन के आगे से एनआरसी, सीएए और एनपीआर के विरोध में विरोध रैली निकाली जायेगी. उक्त विरोध रैली में करीब 15 हजार से अधिक लोगों के भाग लेने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि विरोध रैली ने शहर की परिक्रमण करते हुए मोटर स्टैंड के पास एक सभा में बदल जायेगी, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola