जयंती पर याद किये गये जयपाल सिंह मुंडा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2020 1:51 AM
कालचीनी : अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के कालचीनी ब्लॉक यूनिट के तत्वधान में अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी चौपती इलाके में जयपाल सिंह मुंडा की जयंती भव्य रूप से मनायी गयी. इस मौके पर जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद […]
कालचीनी : अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के कालचीनी ब्लॉक यूनिट के तत्वधान में अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी चौपती इलाके में जयपाल सिंह मुंडा की जयंती भव्य रूप से मनायी गयी. इस मौके पर जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.
कार्यक्रम में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष प्रकाश लोहार, सचिव अमल चीक बड़ाईक, प्राण सुरीन, सुबोध कांत राणा, अमर टोप्पो आदि उपस्थित रहे. आयोजन कमेटी की ओर से अमल चिक बड़ाईक और प्राण सुरीन ने बताया कि आज हम अपने महान विभूति जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर उन्हें याद कर रहे हैं.
उनको नमन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा ऑलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे एवं उनके नेतृत्व में ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आन्दोलन हुआ. इसके अलावे वे आदिवासीयों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










