ePaper

भाजपा की अभिनंदन रैली में उमड़ी भीड़

Updated at : 31 Dec 2019 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की अभिनंदन रैली में उमड़ी भीड़

कूचबिहार : भाजपा ने सोमवार को सीएए के समर्थन में अभिनंदन रैली निकाली. रैली में भाजपा के वरीय नेता मुकुल राय, अलीपुरदुआर लोकसभा क्षेत्र से सांसद जॉन वारला, कूचबिहार के सांसद निशित प्रमाणिक, जिला अध्यक्ष मालती राभा राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. रैली जिला भाजपा कार्यालय के सामने से निकली और शहर […]

विज्ञापन

कूचबिहार : भाजपा ने सोमवार को सीएए के समर्थन में अभिनंदन रैली निकाली. रैली में भाजपा के वरीय नेता मुकुल राय, अलीपुरदुआर लोकसभा क्षेत्र से सांसद जॉन वारला, कूचबिहार के सांसद निशित प्रमाणिक, जिला अध्यक्ष मालती राभा राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

रैली जिला भाजपा कार्यालय के सामने से निकली और शहर के पुलिस लाइन, थाना मोड़, सुभाषपल्ली, बहादुर बागान होते हुए पाकी ऑफिस के सामने आकर समाप्त हुई. रैली करीब 3 घंटे तक शहर भ्रमण करती रही. रैली में 40 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इस अभिनंदन यात्रा में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय के आने की भी सूचना थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्हें सिलीगुड़ी से ही वापस लौट जाना पड़ा.
अभिनंदन यात्रा के मौके पर मुकुल रॉय ने कहा कि पूरे भारत वर्ष तो छोड़िए, ममता ने झारखंड के चुनाव में 26 सीटों पर अपना उम्मीदवार दिया गया था, सभी सीटों को मिलाकर उन्हें 352 वोट मिला है. श्री रॉय ने कहा कि ममता जिस संविधान की शपथ लेकर मुख्यमंत्री बनी हैं, उसी संविधान का अपमान करती हुई राज्य में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रही हैं.
उन्होंने कहा कि सीएए के लागू होने से किसी भी नागरिक को निकालने की कोई बात नहीं है, इस कानून के तहत पड़ोसी देश से आनेवाले को भारत में नागरिकता दी जायेगी. श्री रॉय ने कहा कि कूचबिहार के राजवंशी संप्रदाय के लोगों को किसी तरह का कागजात नहीं देना होगा. अपना परिचय देने से ही उनका काम हो जाएगा. उन्होंने कहा कि सिर्फ लोगों में एक गलतफहमी फैलाने की कोशिश वर्तमान राज्य सरकार कर रही है.
सोमवार सुबह से ही अभिनंदन यात्रा को लेकर कूचबिहार शहर के विभिन्न सड़कों में काफी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. उल्लेखनीय है कि इस अभिनंदन यात्रा को लेकर भाजपा को पुलिस प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी. हालांकि सोमवार को भाजपा का अभिनंदन यात्रा शांतिपूर्वक समाप्त हुआ.
वैसे भाजपा का आरोप है कि रैली में आ रहे उनके कार्यकर्ताओं के साथ मथाभांगा में मारपीट हुई और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी. भाजपा नेताओं का दावा है कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने माथाभंगा में उसकी पांच गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया है. इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.
इधर, तृणमूल कांग्रेस ने आरोप को गलत बताया है. भाजपा जिला अध्यक्ष मालती राभा राय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह से डर गयी है. वह हमारे कर्मियों को अभिनंदन यात्रा में आने से रोकने के लिए गाड़ी में तोड़फोड़ कर रही है. 7 गाड़ियों को तोड़ा गया है. यहां तक कि पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गयी है.
दूसरी ओर उत्तर बंगाल विकास दफ्तर के मंत्री व तृणमूल नेता रविंद्र नाथ घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने किसी गाड़ी में तोड़फोड़ नहीं की है. भाजपा के खुद में ही काफी सारे गुट हैं, जिस कारण यह घटना घटी है. उन्होंने रैली को असफल बताया और कहा कि इस तरह की रैली करके कोई फायदा नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola