विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

गंगटोक : गंगटोक में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया गया. स्थानीय एमजी मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग, सिक्किम सरकार, सिक्किम राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी आदि संस्थाओं ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम को आयोजित किया. समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ एमके शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में थे. स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों की भी कार्यक्रम […]
गंगटोक : गंगटोक में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया गया. स्थानीय एमजी मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग, सिक्किम सरकार, सिक्किम राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी आदि संस्थाओं ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम को आयोजित किया. समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ एमके शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में थे.
स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों की भी कार्यक्रम में उपस्थिति थी.इस अवसर पर डॉ शर्मा ने आत्महत्या की रोकथाम पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आत्महत्या को रोका जा सकता है. हमें इस मिलकर काम करना होगा. उन्होंने आगे कहा कि आत्महत्या एक बड़ी समस्या बन गयी है और इसे जागरूकता और परामर्श के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










