सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बच्ची का गलत ऑपरेशन
बालुरघाट : जिला अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक पांच साल की बालिका का गलत ऑपरेशन के मामले ने तूल पकड़ लिया है. आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सक ने संभावित हर्निया के मरीज के दाहिनी की जगह बांयी ओर ऑपरेशन कर दिया है. पीड़ित मरीज और उसके परिवारवालों की मदद को बालुरघाट से […]
बालुरघाट : जिला अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक पांच साल की बालिका का गलत ऑपरेशन के मामले ने तूल पकड़ लिया है. आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सक ने संभावित हर्निया के मरीज के दाहिनी की जगह बांयी ओर ऑपरेशन कर दिया है. पीड़ित मरीज और उसके परिवारवालों की मदद को बालुरघाट से भाजपा के सांसद सुकांत मजुमदार आगे आये हैं.
शुक्रवार को उन्होंने आरोप लगाया है कि कुमारगंज थाना इस संबंध में शिकायत दर्ज नहीं कर रहा है. उधर, अस्पताल के कर्तव्यरत चिकित्सक ने भी अपनी भूल मानने से इंकार कर दिया है. आज दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज थानांतर्गत चांदगंज ग्राम पंचायत के आमुलिया इलाके में मरीज के घर पर जाकर सांसद ने मरीज और उसके अभिभावकों से बात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










