मरीज की मौत पर रायगंज अस्पताल में परिजनों का हंगामा, मारपीट, तोड़फोड़

रायगंज : गलत इलाज के कारण मरीज की मौत के आरोप में परिजनों ने रायगंज सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जमकर बवाल मचाया. चिकित्सकों व नर्सों के साथ मारपीट और अस्पताल में तोड़फोड़ का भी आरोप परिजनों पर लगा है. सोमवार को इस घटना के चलते अस्पताल के नर्स व चिकित्सक आतंकित हो उठे. […]
रायगंज : गलत इलाज के कारण मरीज की मौत के आरोप में परिजनों ने रायगंज सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जमकर बवाल मचाया. चिकित्सकों व नर्सों के साथ मारपीट और अस्पताल में तोड़फोड़ का भी आरोप परिजनों पर लगा है. सोमवार को इस घटना के चलते अस्पताल के नर्स व चिकित्सक आतंकित हो उठे.
हंगामे के कारण काफी देर तक अस्पताल में परिसेवा बाधित रही और मरीजों का इलाज प्रभावित हुआ. रायगंज थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. पुलिस ने वहां पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. उसने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




