सिलीगुड़ी के मेयर अस्वस्थ, अस्पताल में भर्ती कराये गये, कोलकाता लाये जायेंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर, सिलीगुड़ी के विधायक तथा माकपा नेता अशोक भट्टाचार्य को रविवार की सुबह अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें एक गैर-सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें सोमवार को कोलकाता ले जाया जायेगा. इस बारे में खबर मिलते […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर, सिलीगुड़ी के विधायक तथा माकपा नेता अशोक भट्टाचार्य को रविवार की सुबह अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें एक गैर-सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें सोमवार को कोलकाता ले जाया जायेगा. इस बारे में खबर मिलते ही मेयर से मिलने के लिए रविवार को राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव अस्पताल पहुंचे. विभिन्न दलों के अन्य नेता भी उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे.
पारिवारिक सूत्रों से पता चला है कि सुबह करीब 10 बजे मेयर के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ. आनन-फानन में मेयर को कॉलेज पाड़ा के एक नर्सिंग होम ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सेवक रोड के एक गैर-सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. खबर मिलते ही राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव पहुंचे और मेयर का हाल जाना.
संवाददाताओं से बात करते हुए गौतम देव ने बताया कि राजनीति से परे, मेयर के साथ उनका व्यक्तिगत संबंध है. उन्होंने कहा कि अशोक भट्टाचार्य को बहुत दिनों से मधुमेह (डायबिटीज) की समस्या है. चिकित्सकों ने उनकी एंजियोग्राफी की है. रक्तचाप नियंत्रण में है.चिकित्सकों के अनुसार, प्राथमिक तौर पर रक्त प्रवाह में ब्लॉकेज की समस्या लगती है.
बेहतर इलाज के लिए उन्हें सोमवार को कोलकाता भेजा जायेगा. वह ट्रेन से कोलकाता जायेंगे. वहां एक गैर-सरकारी अस्पताल में उनका इलाज होगा. मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें हर प्रकार का सहयोग दिया जायेगा. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मेयर को देखनेवालों पर नियंत्रण किया जाये, ताकि मरीज को पूरा आराम मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










