कलिम्पोंग : इंजेक्शन के रिएक्शन के बाद युवक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कलिम्पोंग : कालिम्पोंग जिला अस्पताल में नियमित इंजेक्शन लगाने के क्रम में रिएक्शन होकर बीमार हुए 12 अस्वस्थ लोगों में एक किर्ने निवासी वीर बहादुर तमांग (37) की मौत बुधवार को हो गयी. बीते दिनों इंजेक्शन से रिएक्शन होकर गंभीर अवस्था में पहुंचे वीर बहादुर तमांग को मेल वार्ड से तत्काल एचडीयू में लेकर उपचार […]
विज्ञापन
कलिम्पोंग : कालिम्पोंग जिला अस्पताल में नियमित इंजेक्शन लगाने के क्रम में रिएक्शन होकर बीमार हुए 12 अस्वस्थ लोगों में एक किर्ने निवासी वीर बहादुर तमांग (37) की मौत बुधवार को हो गयी. बीते दिनों इंजेक्शन से रिएक्शन होकर गंभीर अवस्था में पहुंचे वीर बहादुर तमांग को मेल वार्ड से तत्काल एचडीयू में लेकर उपचार के लिए स्पेशल मेडिकल टीम गठन किया गया था. लेकिन बुधवार सुबह उनकी मौत हो गयी.
जबकि रिएक्शन से प्रभावित अन्य लोगों का इलाज कालिम्पोंग जिला अस्पताल में जारी है. समान्य बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती हुए तमांग के अचानक मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के प्रति असंतोष जताया. घटना को लेकर परिजनों ने अस्पताल पक्ष के साथ घंटों बैठक कर न्याय देने की मांग की. वीरू की पत्नी घनमाया तमांग ने पारिवारिक अवस्था की जानकारी देने हुए न्याय की मांग की.
वहीं अस्पताल पक्ष की ओर से जिला स्वास्थ्य अधिकारी निरूपम विश्वास ने तमांग की मृत्यु को दुर्घटना मानते हुए परिवारपक्ष द्वारा क्षतिपूर्ति की मांग के कारण उनकी मांगों को स्वास्थ्य भवन भेजने की बात कही. उन्होंने विभाग में विभिन्न नौकरी देने का प्रावधान रहने की बात कहते हुए मृतक के परिवार को शैक्षिक योग्यता के आधार में अस्थायी नौकरी देने का आश्वासन दिया. उन्होंने इंजेक्शन के रिएक्शन से मृत्यु होने की बात को अस्वीकार करते हुए पूर्ण जांच के बाद दोषी पर कार्यवाई करने की
बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










