लाख रुपये के नकली नोटों के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2019 2:01 AM
विज्ञापन
बैग से मिला दो हजार व 500 के 40-40 नोटों के बंडल पुलिस रिमांड में लेकर आरोपी से कर रही है पूछताछ मालदा : एक लाख रुपये के नकली नोट सहित पंजाब के एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सोमवार देर रात मालदा शहर के स्टेशन रोड इलाके से नकली नोटों के साथ […]
विज्ञापन
बैग से मिला दो हजार व 500 के 40-40 नोटों के बंडल
पुलिस रिमांड में लेकर आरोपी से कर रही है पूछताछ
मालदा : एक लाख रुपये के नकली नोट सहित पंजाब के एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सोमवार देर रात मालदा शहर के स्टेशन रोड इलाके से नकली नोटों के साथ एक तस्कर को भी इंगलिशबाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से दो हजार एवं 500 रुपए के कुल 1 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किया गया. पंजाब से पश्चिम बंगाल के मालदा में नकली नोट के कारोबार में किससे कैसे संपर्क किया जाता है. नोटों को कहां से लाया गया. इसकी छानबीन इंगलिशबाजार थाना पुलिस कर रही है.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपी का नाम राजेश कुमार (40) है. वह पंजाब के पटियाला इलाके का निवासी है. आरोपी के पास से 2 हजार के 40 नोट व 500 के 40 नोट बरामद हुए है. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूत्रों से खबर पाकर सोमवार की देर रात मालदा शहर के स्टेशन रोड इलाके में सादा पोशाक में पुलिस ने छापा मारा. इलाके के एक होटल में वह व्यक्ति छिपा था. रुपए हाथ में आते ही मालदा टाउन स्टेशन से ट्रेन पकड़कर कहीं और जाने की योजना थी. इनमें से दूसरा व्यक्ति स्टेशन की ओर रवाना होते ही पुलिस अधिकारियों की छापेमारी दल ने रास्ते में उससे पूछताछ शुरू कर दिया. इसके बाद उसके पास मिले बैग से नकली नोट जब्त हुआ.
पुलिस जांच दल के एक अधिकारी ने बताया मालदा टाउन स्टेशन संलग्न स्टेशन रोड पर कई होटल हैं. जहां से ट्रेन या अन्य वाहन पकड़ने की सुविधा है. इस मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी राजेश कुमार स्टेशन रोड के होटल में ठहरा था. वहां अन्य तस्करों के साथ नकलीनोटों का लेन-देन होता है. पंजाब से मालदा के बीच किसी तरह से कारोबार चलया जाता है एवं इससे जुड़े लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड में लिया गया है. पुलिस अधीक्षक आलोक रजोरिया ने बताया कि एक लाख रुपए के नकली नोटों के सात एक व्यक्ति को इंगलिशबाजार थाना पुलिस गिरफ्तार किया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










