लकड़ी की पुलिया टूटने से दो लोगों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कालिम्पोंग : कलिम्पोंग एक नंबर ब्लॉक की पब्रिनटार ग्राम पंचायत अंतर्गत मुंगपेल बस्ती में रविवार दोपहर को एक भयावह हादसा हुआ. लकड़ी की पुलिया टूट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी, पांच लोग घायल हो गये है. मुंगपेल से तयनग व राते बस्ती को जोड़नेवाली लकड़ी की इस पुलिया की मरम्मत करने गांव […]
विज्ञापन
कालिम्पोंग : कलिम्पोंग एक नंबर ब्लॉक की पब्रिनटार ग्राम पंचायत अंतर्गत मुंगपेल बस्ती में रविवार दोपहर को एक भयावह हादसा हुआ. लकड़ी की पुलिया टूट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी, पांच लोग घायल हो गये है.
मुंगपेल से तयनग व राते बस्ती को जोड़नेवाली लकड़ी की इस पुलिया की मरम्मत करने गांव के सात लोग गये थे, तभी हादसा हुआ और ये लोग करीब 150 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गये.हादसे का शिकार हुए लोगों में से 23 साल के ऐतराज राई की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी.
गांववालों ने जैसे-तैसे घायलों को निकाला और कालिम्पोंग जिला अस्पताल भेजा. वहां इलाज के दौरान 52 साल के टेक बहादुर सुब्बा ने दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि 80 के दशक में यह पुल बना था. इस पुल से गांववाले दूसरी ओर जाकर खेती करते थे. बारिश में पुल और जर्जर होता, उससे पहले मरम्मत के लिए उक्त लोग पहुंचे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










