ePaper

सड़क हादसों में चार की मौत, 10 जख्मी

Updated at : 13 Jun 2019 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसों में चार की मौत, 10 जख्मी

काटापुकुर के पास पेड़ से टकराया वाहन, तीन श्रमिकों की मौत प्रिजन वैन दुर्घटनाग्रस्त होने से चार बंदियों समेत आठ घायल मयनागुड़ी-चेंगड़ाबांधा सड़क पर दुर्घटना में एक की गयी जान जलपाईगुड़ी/मयनागुड़ी : मयनागुड़ी और लाटागुड़ी में तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल हुए हैं. […]

विज्ञापन

काटापुकुर के पास पेड़ से टकराया वाहन, तीन श्रमिकों की मौत

प्रिजन वैन दुर्घटनाग्रस्त होने से चार बंदियों समेत आठ घायल

मयनागुड़ी-चेंगड़ाबांधा सड़क पर दुर्घटना में एक की गयी जान

जलपाईगुड़ी/मयनागुड़ी : मयनागुड़ी और लाटागुड़ी में तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल हुए हैं. घायलों में दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. मृतकों में एक मोटरबाइक सवार भी शामिल है. मयनागुड़ी और मेटेली थाना की पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है. घायलों में दो को जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और चार को माल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पहली घटना मनयनागुड़ी में हुई. मोबाइल टॉवर का काम निपटाकर तीन श्रमिक जलपाईगुड़ी लौट रहे थे. बुधवार तड़के मयनागुड़ी में काटापाकुड़ी के पास एनएच-31 पर छोटा वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया. इस हादसे में घटनास्थल पर तीन श्रमिकों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. खबर पाकर मौके पर पहुंची मयनागुड़ी पुलिस ने तीनों शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेज दिया. मृतकों की पहचान वाहन चालक व मयनागुड़ी के देवीनगर निवासी चंकी दत्त (31), जलपाईगुड़ी निवासी पीयूष दास (34) और कोलकाता निवासी शुभंकर मिश्र (32) के रूप में हुई है.

घायलों के नाम जलपाईगुड़ी निवासी देवादित्य साहा और मेदिनीपुर निवासी अतनु प्रधान बताये गये हैं. घायलों को पहले मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उत्तरबंगाल मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित कर दिया. दुर्घटना के शिकार हुए श्रमिक विद्युत टॉवर कंपनी में काम करते थे. सभी काम के सिलसिले में हासीमारा गये थे.

उधर, सुबह 11 बजे माल थाना से चार बंदियों को लेकर प्रिजन वैन जलपाईगुड़ी अदालत आ रही थी. महाकालधाम के निकट वैन अनियंत्रित हो गयी और एक डम्पर को पीछे से धक्का मार दिया. इस घटना में वैन में सवार चार बंदियों समेत माल थाना के एएसआइ पार्थ दे, चालक सुधीर राय, कांस्टेबल विप्लव बर्मन ओर होमगार्ड गोपाल राय घायल हो गये. घायलों को मंगलबाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और माल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं, मंगलवार रात दस बजे के करीब मयनागुड़ी-चेंगड़ाबांधा जानेवाले सार्क रोड हुए सड़क हादसे में बाइक सवार विश्वजीत राय (21) गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. खबर पाकर मौके पर पहुंची मयनागुड़ी और मेटेली थाना पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया. शव को अंत्यपरीक्षण के लिये जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलियटी अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola