जीत की खुशी में दुकानदार ने नि:शुल्क पिलायी चाय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बालुरघाट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत की खुशी में बालुरघाट के एक चाय दुकानदार विशु सरकार मुफ्त में चाय पिला रहे हैं. शुक्रवार को सुबह से ही उनकी दुकान पर मुफ्त की चाय पीने के लिए काफी भीड़ देखी गयी. बालुरघाट के सत्यजीत मंच इलाके में चाय दुकान चलाने वाले विशु सरकार ने कहा […]
विज्ञापन
बालुरघाट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत की खुशी में बालुरघाट के एक चाय दुकानदार विशु सरकार मुफ्त में चाय पिला रहे हैं. शुक्रवार को सुबह से ही उनकी दुकान पर मुफ्त की चाय पीने के लिए काफी भीड़ देखी गयी.
बालुरघाट के सत्यजीत मंच इलाके में चाय दुकान चलाने वाले विशु सरकार ने कहा कि उनकी दुकान पर विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता व समर्थक चाय पीने आते हैं. वह रोज तीन से चार हजार रूपये का काम कर लेते हैं. एक दिन की कमाई उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कुर्बान कर दी है. उन्होंने कहा कि एक चाय वाला के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर वे गौरवान्वित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










