इफ्तार का भोजन खाने से 82 लोग बीमार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 May 2019 1:50 AM (IST)
विज्ञापन

उल्टी-दस्त की शिकायत पर 70 लोग अस्पताल में भर्ती बालुरघाट : इफ्तार का भोजन करके 82 लोग बीमार पड़ गये. घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी ब्लॉक के नानाहारपाड़ा इलाके की है. बीमार लोगों को कुशमंडी और रसीदपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा एक मेडिकल टीम गांव में पहुंचकर भी लोगों […]
विज्ञापन
उल्टी-दस्त की शिकायत पर 70 लोग अस्पताल में भर्ती
बालुरघाट : इफ्तार का भोजन करके 82 लोग बीमार पड़ गये. घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी ब्लॉक के नानाहारपाड़ा इलाके की है. बीमार लोगों को कुशमंडी और रसीदपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा एक मेडिकल टीम गांव में पहुंचकर भी लोगों का इलाज कर रही है.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें महिला-पुरुष मिलाकर 82 लोग शामिल थे. भोजन करने के बाद सभी की तबीयत कमोबेश खराब हो गयी. डॉक्टरों का अनुमान है कि फुड प्वाइजनिंग की वजह से सभी बीमार पड़े हैं. उल्टी-बुखार जैसी शिकायत को लेकर लगभग 70 लोगों को अस्पताल ले जाया गया.
बाकी का इलाज उनके घर में ही किया गया. स्थानीय निवासी गुलाम मुस्तफा अली ने बताया कि इलाके की एक मस्जिद की ओर से यह पार्टी रखी गयी थी. जहां भोजन करके लोग बीमार पड़ गये. बीमार लोगों में बड़ी संख्या में औरतें और बच्चे भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




