हमले में बाल-बाल बचे भाजपा उम्मीदवार
Updated at : 07 Apr 2019 2:17 AM (IST)
विज्ञापन

हमलावरों ने सुकांत के चालक को पीटा तृणमूल समर्थक समाजविरोधियों पर लगा आरोप बालुरघाट : चुनाव प्रचार के दौरान बालुरघाट लोकसभा केन्द्र से भाजपा के प्रत्याशी सुकांत मजुमदार पर उस वक्त हमला किया गया, जब वे शुक्रवार की रात इटाहार थाना अंतर्गत श्यामापल्ली इलाके के जयकाली मोहल्ले में एक कार्यकर्ता के घर ठहरे हुए थे. […]
विज्ञापन
हमलावरों ने सुकांत के चालक को पीटा
तृणमूल समर्थक समाजविरोधियों पर लगा आरोप
बालुरघाट : चुनाव प्रचार के दौरान बालुरघाट लोकसभा केन्द्र से भाजपा के प्रत्याशी सुकांत मजुमदार पर उस वक्त हमला किया गया, जब वे शुक्रवार की रात इटाहार थाना अंतर्गत श्यामापल्ली इलाके के जयकाली मोहल्ले में एक कार्यकर्ता के घर ठहरे हुए थे.
वहीं पर बदमाशों ने सुकांत मजुमदार को निशाना बनाना चाहा, हालांकि वे किसी तरह बच निकले, लेकिन उनका चालक रिंकू बर्मन की उन लोगों ने जमकर धुनाई कर दी. उसे इतना मारा कि उसकी कमीज भी फट गई और उसके सिर पर चोट लगी है. जानकारी मिलने पर इटाहार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. हालांकि तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे.
भाजपा के कार्यकर्ता ज्योतिष सरकार ने तृणमूल समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है. इस बारे में भाजपायी प्रत्याशी सुकांत मजुमदार ने फोन पर बताया कि वह इटाहार में रुके हुए हैं, यह जानकारी समाजविरोधियों को थी. इसके पीछे किसी बड़े नेता का हाथ है. हमले से वह इतने भयभीत हैं कि अपने वाहन चालक को अस्पताल नहीं ले जा पा रहे हैं और न ही थाने में शिकायत दर्ज करा पा रहे हैं.
जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम को हरिरामपुर बस स्टैंड में भाजपा की एक जनसभा आयोजित की गई थी. वहां दल के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष, प्रत्याशी सुकांत मजुमदार और अन्य जिला स्तर के नेता मौजूद थे.
वहां की सभा के बाद सुकांत मजुमदार इटाहार जाकर ज्योतिष सरकार के यहां ठहरे हुए थे. आरोप है कि उसी समय कुछ लोग मोटरबाइक से ज्योतिष सरकार के यहां पहुंचे. उन्होंने घरवालों को धमकाया और फिर वाहन चालक रिंकू बर्मन की पिटायी कर दी. उसके पास से उसका मोबाइल फोन और नकद रुपये छीन लिये. भाजपा समर्थकों ने किसी तरह रिंकू को वहां से निकाला.
इस घटना को लेकर जिला भाजपा के नेता इटाहार के लिए रवाना हो चुके हैं. इस बारे में भाजपा के संयोजक बासुदेव सरकार ने बताया कि उत्तर दिनाजपुर के तृणमूल अध्यक्ष के निर्देश पर उक्त हमला हुआ है. इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जायेगी. हालांकि तृणमूल के जिला नेतृत्व ने इन आरोपों से इंकार किया है. भाजपा के दक्षिण दिनाजपुर जिलाध्यक्ष शुभेन्दु सरकार ने बताया कि यह एक अत्यंत निंदनीय घटना है. इस तरह से भाजपा के बढ़ते प्रभाव को रोका नहीं जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




