आग से तीन बसें जलकर राख, एक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2019 2:45 AM

विज्ञापन

फरक्का : मुर्शिदाबाद जिला के जंगीपुर बस स्टैंड में शुक्रवार की देर रात को अचानक आग लग गयी. आग के चपेट में आकर तीन बसें जल गयी. जबकि बस में फंसकर एक चालक की आग से झुलसकर मौत हो गई. 43 वर्षीय मृतक चालक बीरभूम जिला के मुरारोई का रहने वाला था. आग की लपटें […]

विज्ञापन

फरक्का : मुर्शिदाबाद जिला के जंगीपुर बस स्टैंड में शुक्रवार की देर रात को अचानक आग लग गयी. आग के चपेट में आकर तीन बसें जल गयी. जबकि बस में फंसकर एक चालक की आग से झुलसकर मौत हो गई. 43 वर्षीय मृतक चालक बीरभूम जिला के मुरारोई का रहने वाला था. आग की लपटें काफी तेज थी. जिस वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते ही देखते तीन बसें बुरी तरह जल गयी.

आग का दृश्य काफी भयावह थी. धुलियान के डाकबंगला से फायर ब्रिगेड की तीन-तीन गाड़ियां बुलाई गयी थी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया था.
बताया जाता है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी. हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है. आशंका जतायी जा रही है कि घटना के पीछे किसी असामाजिक तत्व का भी हाथ हो सकता है. इसलिए पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola