ePaper

बेटे ने की मां की हत्या, हथियार के साथ हत्यारोपी ने किया थाने में आत्मसमर्पण

Updated at : 27 Mar 2019 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
बेटे ने की मां की हत्या, हथियार के साथ हत्यारोपी ने किया थाने में आत्मसमर्पण

कुछ वर्षों से मानसिक बीमार है आरोपी बालुरघाट : धारदार हथियार से मां की हत्या करने के बाद हत्यारोपी पुत्र ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया. यह घटना कुमारगंज के थानापाड़ा इलाके में घटी है. मृतका नाम कल्पना दास (55) है. कल्पना दास के पति गौरचंद्र दास अवकाशप्राप्त पुलिसकर्मी हैं. उनके दो बेटे हैं, जिसमें […]

विज्ञापन

कुछ वर्षों से मानसिक बीमार है आरोपी

बालुरघाट : धारदार हथियार से मां की हत्या करने के बाद हत्यारोपी पुत्र ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया. यह घटना कुमारगंज के थानापाड़ा इलाके में घटी है. मृतका नाम कल्पना दास (55) है. कल्पना दास के पति गौरचंद्र दास अवकाशप्राप्त पुलिसकर्मी हैं. उनके दो बेटे हैं, जिसमें बड़ा बेटा मनोज दास व छोड़ा मलय दास है. छोटो बेटा व पिता गौरचंद्र दास बालुरघाट में रहते है. कुमारगंज के घर पर मां व बड़ा बेटा रहता था.
जानकारी मिली है कि कल्पना दास का बड़ा बेटा मनोज कुछ सालों से मानसिक तौर पर बीमार बताया चल रहा था. उसका इलाज बहरमपुर में चल रहा था. मंगलवार सुबह कल्पना दास घर के काम में जुटी थी. अचानक बेटा मनोज ने धारदार हथियार लेकर अपनी मां पर हमला कर ताबड़तोड़ वार किया. खून से लथपथ हालत में वृद्धा जमीन पर गिर गयी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद हत्या का हथियार लेकर मनोज सीधे कुमारगंज थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि मनोज ने बताया की उसकी मां ने उसे पिछली रात कीटनाशक खिलाकर हत्या करने की कोशिश की थी. इसलिए उसने मां की हत्या कर दी. मनोज के चचेरे भाई टगर दास ने कहा कि सुबह दुकान जाते समय घटना की खबर सुनी. उसने बताया कि उसके घर से मनोज का घर कुछ दूरी पर होने के कारण इस बारे में सही सही कुछ बता नहीं पा रहा है. खबर पाकर कुमारगंज थाना ओसी सुदीप्त दास मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola