ePaper

ड्रग्स पीड़ित युवक की खुदकुशी के बाद हंगामा

Updated at : 12 Mar 2019 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
ड्रग्स पीड़ित युवक की खुदकुशी के बाद हंगामा

स्थानीय लोगों ने दवा विक्रेता की दुकान में की तोड़फोड़, आरोपी दुकानदार फरार मालदा :ड्रग्स का शिकार एक युवक की आत्महत्या के बाद मालदा शहर का मीरचक इलाका सोमवार को सरगर्म हो गया. रोहित शेख (19) नामक युवक की मौत की घटना का खुलासा होने के बाद आज आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी ड्रग्स कारोबारी […]

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दवा विक्रेता की दुकान में की तोड़फोड़, आरोपी दुकानदार फरार

मालदा :ड्रग्स का शिकार एक युवक की आत्महत्या के बाद मालदा शहर का मीरचक इलाका सोमवार को सरगर्म हो गया. रोहित शेख (19) नामक युवक की मौत की घटना का खुलासा होने के बाद आज आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी ड्रग्स कारोबारी और दवा विक्रेता अली शेख की दुकान और घर में तोड़फोड़ की.
इसकी जानकारी मिलने पर इंगलिशबाजार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. उल्लेखनीय है कि युवक रोहित शेख आरोपी दवा विक्रेता अली शेख की दुकान से नशे की दवा जैसे प्रतिबंधित कफ सिरप और नींद के टैबलेट खरीदता था. उस पर दवा की आड़ में डॉक्टर के प्रेसक्रिप्शन के बिना ही नींद की गोली और कफ सिरप बेचने का आरोप है. घटना के बाद से दुकानदार अली शेख फरार है. पुलिस ने दुकान को सील कर दिया है.
पुलिस सूत्र के अनुसार रोहित शेख, अली शेख की दुकान से अक्सर तरह तरह की नींद की गोलियां और प्रतिबंधित कफ सिरप फैंसीडिल खरीदता था. अली शेख पर आरोप है कि वह बिना चिकित्सक के प्रेसक्रिप्शन के ही युवा ग्राहकों को नींद की गोली और कफ सिरप बेचते थे. उसी के बाद रोहित शेख नशे का आदी हो गया था.
लेकिन जब उसे कुछ दिन वे दवायें नहीं मिलीं तो उसने अवसादग्रस्त होते हुए आत्महत्या कर ली. स्थानीय लोगों का आरोप है कि अली शेख बिना डॉक्टरी सलाह के ही नींद की गोलियां और फैंसीडिल देता था जिसका शिकार कम उम्र के लड़के लड़कियां हो रहे थे. रोहित शेख उसी तरह अवसादग्रस्त हो गया था. इसी के चलते स्थानीय लोग रोहित शेख की मौत के लिये अली शेख को परोक्ष रुप से जिम्मेदार मानते हैं.
इन लोगों ने दवा विक्रेता के खिलाफ कई बार इंगलिशबाजार थाने में शिकायत दर्ज करायी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. थाना के आईसी शांतनु मित्रा ने बताया कि घटना के बाद से अली शेख भाग गया है. उसकी तलाश की जा रही है. साथ ही रोहित शेख की आत्महत्या के मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola