हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : अग्नेयास्त्र व एक जिंदा कारतूस सहित पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मोहम्मद बोल्लार बताया गया है. गुप्त जानकारी के आधार पर सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत पानीटंकी आउटपोस्ट की पुलिस ने उसे मंगलवार देर रात विधान मार्केट इलाके से गिरफ्तार किया. बुधवार को उसे सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश […]
सिलीगुड़ी : अग्नेयास्त्र व एक जिंदा कारतूस सहित पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मोहम्मद बोल्लार बताया गया है. गुप्त जानकारी के आधार पर सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत पानीटंकी आउटपोस्ट की पुलिस ने उसे मंगलवार देर रात विधान मार्केट इलाके से गिरफ्तार किया. बुधवार को उसे सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया.
अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात आरोपी पाइपगन व कारतूस के साथ विधान मार्केट इलाके में घूम रहा था. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया. आरोपी सिलीगुड़ी के आदर्श नगर इलाके का निवासी है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वह पुराना दागी है. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ चोरी, छिनताई व अन्य कई अपराधिक मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




