शिलान्यास समारोह तीन जुलाई को

Updated at : 29 Jun 2014 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
शिलान्यास समारोह तीन जुलाई को

सिलीगुड़ी: जैन श्वेतांबर के ‘पूजा-सेवा-समर्पण’ भाव का शिलान्यास समारोह तीन जुलाई को सिलीगुड़ी में होने जा रहा है. स्थानीय रामघाट के नजदीक माटीगाड़ा के पतिरामजोत में पूजा के लिए शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर, सेवा के लिए समता भवन एवं समर्पण के लिए आसरा (रात्रिवास) का भव्य निमार्ण एक जगह पर किया जायेगा. यह जानकारी श्री पाश्र्वनाथ […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: जैन श्वेतांबर के ‘पूजा-सेवा-समर्पण’ भाव का शिलान्यास समारोह तीन जुलाई को सिलीगुड़ी में होने जा रहा है. स्थानीय रामघाट के नजदीक माटीगाड़ा के पतिरामजोत में पूजा के लिए शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर, सेवा के लिए समता भवन एवं समर्पण के लिए आसरा (रात्रिवास) का भव्य निमार्ण एक जगह पर किया जायेगा.

यह जानकारी श्री पाश्र्वनाथ जैन श्वेतांबर संघ की सिलीगुड़ी इकाई की ओर से सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेस-वात्र्ता के दौरान चैयरमेन एस एम कुंभट ने संवाददाताओं को दी. श्री कुंभट ने बताया कि रात्रिवास का निर्माण 50 वर्ष से अधिक उम्र के विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त बेसाहरा व असहाय वृद्धों के रात में रहने के लिए बनाया जा रहा है.

यहां 250 से भी अधिक हर जाति के वृद्धों के एक साथ रात में सोने की नि:शुल्क व्यवस्था होगी. ऐसे लोगों के लिए यहां रात्रि भोजन एवं दवाईयों की भी व्यवस्था संस्थान की ओर से ही की जायेगी. उन्होंने बताया कि इसके लिए आसरा नामक भवन निर्माण का शिलान्यास कोलकाता के समाज सेवी सुंदरलाल दुग्गड़ करेंगे. उपाध्यक्ष एस एम संचेती ने बताया कि जैन सैलानियों एवं धर्म गुरुओं-साध्वियों के ठहरने के लिए समता भवन नामक धर्मशाला एवं भव्य शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर के निर्माण का भी शिलान्यास एक साथ होगा. प्रेस वार्ता के दौरान उपाध्यक्ष शांतिलाल नहाटा, एलसी सुराना, आर गोल्चा व अन्य पदाधिकारियों ने भी संवाददाताओं को संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola