कालिम्पोंग : लिच्ची ग्राउंड कल्याण समाज की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन

कालिम्पोंग : लिच्ची ग्राउंड कल्याण समाज की ओर से वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर गोजमुमो जिला समिति महासचिव गायत्री मुखिया मौजूद रहे. वहीं विशिष्ट अतिथियो में कालिम्पोंग नगरपालिका अध्यक्ष रवि प्रधान, गोजमुमो जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष बिदुर राई, गोजमुमो जिला सांगठनिक सचिव […]
कालिम्पोंग : लिच्ची ग्राउंड कल्याण समाज की ओर से वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर गोजमुमो जिला समिति महासचिव गायत्री मुखिया मौजूद रहे.
वहीं विशिष्ट अतिथियो में कालिम्पोंग नगरपालिका अध्यक्ष रवि प्रधान, गोजमुमो जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष बिदुर राई, गोजमुमो जिला सांगठनिक सचिव विनय घीसिंग, गोजमुमो केन्द्रीय समिति सदस्य प्रवीण रहपाल, 33 नम्बर समष्टि अध्यक्ष बारदेन लेप्चा, उपाध्यक्ष अनुप लामा, नारी मोर्चा अध्यक्ष विनीता छेत्री, वार्ड पार्षद मुन्ना लामा, सोनाम पाल्देन भुटिया आदि विशेष तौर पर उपस्थिति रहे. कार्यक्रम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसके अलावा उक्त समारोह में बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सम्पन्न किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




